पिता योगराज सिंह के बयान के बाद सोशल मीडिया पर युवराज सिंह हुए जमकर ट्रोल

युवराज सिंह पिता योगराज सिंह के साथ| Twitter

दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन की आंच अब क्रिकेटर युवराज सिंह तक भी पहुंच चुकी है। युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह ने किसान आंदोलन में हिस्सा लेते हुए एक समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी खूब आलोचना हुई और ट्रॉल्स ने युवराज सिंह तक को भी नहीं छोड़ा। 

योगराज सिंह के इस बयान को सोशल मीडिया पर हिन्दू विरोधी बताया गया और उन्हें हिन्दू भावनाओं को ठेस पहुंचाने के चलते गिरफ्तार करने की मांग तक सोशल मीडिया पर उठाया गया। आपको बता दें कि कृषि बिल के खिलाफ हज़ारो किसान दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में जगह-जगह प्रदर्शन कर रहे हैं। 

योगराज सिंह के इस बयान के बाद भारत के पूर्व खिलाड़ी और दो बार के वर्ल्ड कप विजेता बाएं हाथ के बल्लेबाज़ युवराज सिंह को भी खूब ट्रोल किया गया।

 

 
 

By Akshit vedyan - 05 Dec, 2020

    Share Via