रोहित शर्मा को 33 वें जन्मदिन पर साथी खिलाड़ियों से मिली विशेष शुभकामनाएं

भारतीय ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा आज अपना 33 वां जन्मदिन मना रहे हैं।

रोहित शर्मा | Getty

भारतीय ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा आज अपना 33 वां जन्मदिन मना रहे हैं। भारतीय टीम के लिए 2007 में अपना डेब्यू करने वाले रोहित शर्मा को आज दुनिया के सर्वश्रेष्ठ ओपनर बल्लेबाज के रूप में माना जाता हैं। अपने जन्मदिन पर रोहित शर्मा को अपने फैंस के साथ ही कई खिलाड़ियों से भी विशेज मिल रही हैं।

"हैप्पी बर्थडे पार्टनर रोहित शर्मा, उम्मीद करता हूं की आप किसी टूटे तारे की तरह गेंद को मैदान के बाहर मारना जारी रखेंगे," शिखर धवन ने रोहित शर्मा के साथ अपनी फोटो पोस्ट करते हुए लिखा।

"जन्मदिन की बहुत बहुत बधाई हो रोहित शर्मा भाई, आशा करता हूँ कि इस वर्ष आपको ढेर सारी खुशियां, मस्ती और अच्छा स्वास्थ्य मिले," चेतेश्वर पुजारा ने अपने ट्वीट में लिखा।

"आपको जन्मदिन की शुभकामनाएं। मेरे नए और पुराने दोस्तों में सबसे सच्चे, भागवान आपको हमेशा खुश रखे," मोहम्मद शमी ने लिखा।

"हैप्पी बर्थडे रोहित! इस मुश्किल समय में आपके और आपके परिवार के अच्छे स्वास्थ्य और खुशियों की कामना करता हूं। घर रहिये, सुरक्षित रहिये और एक केक काटिए," सुरेश रैना ने अपने ट्वीट में कहा।

 

 
 

By Raj Kumar - 30 Apr, 2020

    Share Via