माइक हसी ने महेंद्र सिंह धोनी को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेलने के लिए बताया फिट

महेंद्र सिंह धोनी ने अपना अंतिम अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच विश्वकप 2019 के सेमीफाइनल के दौरान न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था।

महेंद्र सिंह धोनी | Getty

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर माइक हसी के अनुसार भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेलने के लिए अभी भी पूरी तरह फिट हैं। महेंद्र सिंह धोनी ने अपना अंतिम अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच विश्वकप 2019 के सेमीफाइनल के दौरान न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। इसके बाद से महेंद्र सिंह धोनी ने कोई भी मैच नहीं खेला हैं, जिसके चलते उनके भविष्य को लेकर कई बड़े सवाल हैं।

इस दौरान धोनी ने भी न तो अपने संन्यास के बारे में जानकारी दी हैं, और न ही कोई अन्य तरह की जानकारी सामने आई हैं।

कुछ समय पहले धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल की तैयारी शुरू की थी लेकिन कोरोना वायरस के चलते इसे भी रद्द कर दिया गया और धोनी एक बार फिर क्रिकेट से दूर हो गए। हालांकि चेन्नई सुपर किंग्स के कोच माइक हसी का कहना हैं कि मैं धोनी को किसी भी स्थिति में अपने टीम में खिलाना पसंद करूँगा।

"हम सभी को आईपीएल पसंद हैं। लेकिन हम भी इस वायरस का सामना कर रहे हैं और अधिक से अधिक लोगो को सुरक्षित रखने के लिए सरकारी दिशानिर्देशों का पालन कर रहे हैं। टूर्नामेंट का आयोजन तभी संभव हैं जब चीजें बेहतर और सुरक्षित हो," माइक हसी ने कहा।

आईपीएल के 13 वें संस्करण की शुरुआत पहले 29 मार्च से होने वाली थी लेकिन कोरोना वायरस और लॉकडाउन के चलते इसे अगली जानकारी तक के लिए स्थगित कर दिया गया हैं। यहां तक की आईपीएल के लिए महेंद्र सिंह धोनी ने तो चेन्नई में अभ्यास भी शुरू कर दिया था और जबरदस्त फॉर्म में भी नजर आ रहे थे। आगामी आईसीसी टी-20 विश्वकप में जगह बनाने का एकमात्र मौका उनके पास सिर्फ आईपीएल में ही था।

"धोनी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेलने के लिए फिट हैं, लेकिन सिर्फ वही बता सकते हैं कि उनके दिमाग में क्या चल रहा हैं," माइक हसी ने कहा।

 
 

By Raj Kumar - 23 Apr, 2020

    Share Via