रोहित शर्मा ने पीएम और सीएम रिलीफ फंड में दान किये लाखों रुपए, ट्वीट के जरिये दी जानकारी

रोहित शर्मा से पहले भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली, सुरेश रैना, गौतम गंभीर, अजिंक्य रहाणे और सचिन तेंदुलकर भी अपनी तरफ से मदद कर चुके हैं।

अपने परिवार के साथ रोहित शर्मा | Getty

दुनियाभर में इस समय खतरनाक कोरोना वायरस फैला हुआ हैं और भारत भी इससे अछूता नहीं हैं। भारत में अब तक इसके 1,000 से भी अधिक मामले सामने आ चुके हैं, जिसके कारण देशभर में लॉकडाउन किया गया हैं। स्थिति के अभी और भी गंभीर होने की आशंका हैं, जिसके चलते सरकार ने आम जनता से मदद मांगी हैं और अब तक कई लोग उन तक अपना सहयोग पहुंचा चुके हैं।

भारतीय ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा ने पीएम केयर्स और सीएम रिलीफ फंड में कुल 80 लाख रुपयों का सहयोग दिया हैं। रोहित ने पीएम केयर्स में 45 लाख, सीएम रिलीफ फंड में 25 लाख, 5 लाख जानवरों की मदद के लिए और 5 लाख फीडिंग इंडिया को दान किये हैं। इस रकम का उपयोग कोरोना वायरस के कारण बनी स्थिति से निपटने के लिए किया जाएगा।

रोहित ने इसकी जानकारी एक ट्वीट के जरिये फैंस को दी। "हमें हमारे देश को फिर से पटरी पर लाना होगा और उसकी जिम्मेदारी हम पर ही हैं। मैंने #PMCaresFunds में 45 लाख, #CMReliefFund महाराष्ट्र में 25 लाख, फीडिंग इंडिया को 5 लाख और #WelfareOfStrayDogs के लिए 5 लाख देकर अपना सहयोग किया हैं। चलिए हमारे लीडर्स के साथ खड़े होकर उनकी मदद करते हैं," रोहित ने अपने ट्वीट में लिखा।

रोहित शर्मा ऐसे पहले क्रिकेटर नहीं हैं, जिन्होंने इस महामारी से निपटने के लिए अपना सहयोग दिया हों। इससे पहले भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली, सुरेश रैना, गौतम गंभीर, अजिंक्य रहाणे और सचिन तेंदुलकर भी अपनी तरफ से मदद कर चुके हैं। खुद बीसीसीआई ने भी सरकार को 51 करोड़ की मदद का वादा किया हैं।

 
 

By Raj Kumar - 31 Mar, 2020

    Share Via