https://117.18.0.18/ https://202.95.10.186/ pkv games bandarqq dominoqq slot depo 5k depo 25 bonus 25 slot indosat pkv games dominoqq pkv games pkv games bandarqq pkv games bandarqq dominoqq pkv games dominoqq bandarqq bandarqq pkv games dominoqq https://ro.gnjoy.in.th/wp-includes/js/plupload/ slot depo 5k slot indosat pkv games/ bandarqq dominoqq pkv games pkv games pkv games pkv games pkv games pkv games pkv games pkv games
कामरान अकमल ने रोहित शर्मा को बताया सबसे बेहतर छक्के लगाने वाला बल्लेबाज

कामरान अकमल ने रोहित शर्मा को बताया सबसे बेहतर छक्के लगाने वाला बल्लेबाज

न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवे टी-20 में चोटिल होने के बाद रोहित शर्मा इस समय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर हैं।

कामरान अकमल | Getty

पाकिस्तानी विकेटकीपर-बल्लेबाज कामरान अकमल ने भारतीय ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा को सबसे बेहतर छक्के लगा सकने की क्षमता रखने वाले बल्लेबाज के रूप में चुना हैं। कामरान अकमल ने हाल ही में अपने फैंस से ट्विटर पर कुछ सवाल पूछने को कहा था, जहाँ एक फैन द्वारा पूछे जाने पर कि "आपको किस खिलाड़ी के छक्के सबसे ज्यादा पसंद हैं," कामरान अकमल ने रोहित शर्मा का नाम लिया।

रोहित शर्मा फिलहाल टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज हैं। रोहित के नाम इस समय टी-20 में 127 छक्के दर्ज हैं, जबकि दूसरे स्थान पर काबिज मार्टिन गप्टिल के सिर्फ 109 छक्के हैं। रोहित फिलहाल न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवे टी-20 के दौरान चोटिल होने के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर हैं।

इसी दौरान जब एक अन्य फैन ने कामरान से पूछा की उनका पसंदीदा भारतीय क्रिकेटर कौन हैं तो कामरान ने रोहित शर्मा, विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर का नाम लिया। इसके अलावा एक अन्य फैन ने उन्हें सचिन के बारे में कुछ शब्द कहने को कहा तो उन्होंने सचिन को "ऑल टाइम ग्रेट" बताया।

कामरान ने आईपीएल के बारे में भी बात की और महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स को अपनी पसंदीदा टीम बताया।

 
 

By Raj Kumar - 10 Feb, 2020

    Share Via