
न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी-20 सीरीज में अपनी शानदार फॉर्म जारी रखते हुए भारतीय टीम ने सीरीज में 2-0 से बढ़त हासिल कर ली हैं। हालाँकि सीरीज का दूसरा मुकाबला दर्शकों की उम्मीद के मुताबिक नहीं था क्योकि जहाँ इसी मैदान पर पहला मुकाबला हाई स्कोरिंग हुआ था जबकि दूसरे मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम मुश्किल से 130 रन पार कर सकी थी। हालाँकि मैच का सबसे मजेदार और यादगार पल मैच के बाद आया जब मार्टिन गप्टिल युज्वेंद्र चहल को हिंदी में गली देते नजर आये।
प्रथागत हैंडशेक होने के बाद, भारतीय लेग स्पिनर युज्वेंद्र चहल गुप्टिल से बात करने के लिए सामने आए, जो पहले से ही रोहित शर्मा के साथ बातचीत कर रहे थे। चहल के हाथ में इस समय माइक था और उन्होंने अपने सामान्य अंदाज में न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज को संबोधित किया था।
हालाँकि, इसके बाद उन्हें गप्टिल से सबसे अप्रत्याशित प्रतिक्रिया मिली, जिन्होंने चहल को 'गां**' कहा और इसे देखकर रोहित शर्मा भी अपनी हँसी नहीं रोक सके। चहल भी हैरान थे और इस समय उनके पास मुस्कुराने के अलावा कोई विकल्प नहीं था। हालाँकि चहल यहाँ नहीं रुके और उन्होंने गप्टिल को 'गुप्ताजी' कहकर संबोधित किया और यह वार्तालाप चलती रही।
गप्टिल को हिंदी में गाली देते देख भारतीय क्रिकेट फैंस भी अपनी हँसी नहीं रोक पाए और सोशल मीडिया पर उनकी जबरदस्त प्रतिक्रिया देखने को मिली।
