
भारतीय सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ के डोपिंग टेस्ट में असफल होने के बाद प्रतिस्पर्धी क्रिकेट के सभी प्रारूपों से आठ महीने के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया था|
जिसके बाद पृथ्वी ने अपनी इस गलती और सजा दोनों को ही स्वीकार करते हुए कहा था कि इस खबर ने उन्हें झकझोर कर रख दिया है, लेकिन वह और भी मज़बूती से वापसी करेंगे| बीसीसीआई ने डोप टेस्ट में असफल होने के बाद 19 वर्षीय क्रिकेटर को 15 नवंबर 2019 तक खेल के सभी प्रारूपों से निलंबित कर दिया है|
इसके बाद पृथ्वी ने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए अपना एक बयान पोस्ट किया था जिसमे उन्होंने कहा था कि उन्होंने इस सजा को स्वीकार कर लिया हैं और उम्मीद है कि उनका यह उदाहरण खेल बिरादरी में दूसरे खिलाड़ियों को भी प्रेरित करेगा|
इस बीच मनोज तिवारी ने शॉ का समर्थन करते हुए विश्वास जताया हैं कि पृथ्वी शॉ डोपिंग निलंबन से मज़बूती से वापसी कर पाएंगे| तिवारी ने कहा कि इस तरह की गलतियाँ तब होती हैं जब यह खेल से संबंधित पदार्थों के बारे में होती है| तिवारी ने शॉ के खुलकर बात करने और अपनी गलती को स्वीकार करने कि भी सराहना की हैं|
Gud that u hav come up wit dis. Mistakes does happen and specially wen it’s sports related substances. I’m sure u will come back more focused and stronger. Best wishes always ????
— MANOJ TIWARY (@tiwarymanoj) 30 July 2019
