IPL 2019 : एमएस धोनी के कारनामे के बाद रिषभ पंत के शानदार प्रदर्शन पर वीरेंद्र सहवाग ने दिया ये बयान

रिषभ पंत | IANS

रविवार को रॉयल चैलेंजेर्स बैंगलोर के खिलाफ भले ही  कप्तान एमएस धोनी के नेतृत्व वाली चेन्नई सुपर किंग्स को हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन कप्तान की शानदार पारी ने सबका दिल जीत लिया|जिसके बाद हर तरह उन्ही की चर्चा की जा रही हैं| 

बैंगलोर में खेले गए इस मुकाबले में विराट कोहली के नेतृत्व वाली टीम ने चेन्नई के सामने 161 रनो का लक्ष्य रखा रखा| जिसके बाद चेन्नई के लिए बल्लेबाज़ी करने उतरे धोनी ने 45 गेंदों पर शानदार 84 रनो की पारी खेली थी, जिसमे 5 चौके और 7 छक्के भी शामिल हैं| इन सब के बावजूद चेन्नई को 1 रन से हार का सामना करना पड़ा| 

अंतिम ओवरों में चेन्नई को जीत के लिए 5 गेंदों में 26 रनो की जरुरत थी और धोनी ने ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी करते हुए 24 रन बटोर भी लिए थे, लकिन अंतिम गेंद पर पार्थिव पटेल की गेंद पर शार्दुल ठाकुर रन आउट हो गए और इसतरह से धोनी की सारी मेहनत पर पानी फिर गया| लेकिन इन सब के बावजूद दिग्गज धोनी की वाहवाही ही कर रहे हैं| 

इस बीच,सोमवार की स्टाइलिश विकेटकीपर-बल्लेबाज़ रिषभ पंत ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए अपनी तेजतर्रार पारी के साथ अपने कौशल का प्रदर्शन किया| पंत के लिए भारतीय चयन समिति के दबाव में अपने कौशल का प्रदर्शन करना बहुत ही जरूरी था| पंत ने  78 रनो की पारी खेली और छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई| जिसके चलते दिल्ली अंक तालिका में शीर्ष पर पहुँच गई हैं|

मैच ख़त्म होने के बाद, पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज़ वीरेंद्र सहवाग ने ट्वीट करते हुए कहा हैं कि कल माही की वीरता के बाद, रिषभ पंत ने दिखाया कि वह क्या करने में सक्षम हैं| इसके अलावा, उन्होंने अपने मजाकिया अंदाज़ में कहा कि पंत गेंदबाजों को भी खत्म कर सकते हैं और मैचों को भी|

 
 

By Pooja Soni - 23 Apr, 2019

    Share Via