https://117.18.0.18/ https://202.95.10.186/ pkv games bandarqq dominoqq slot depo 5k depo 25 bonus 25 slot indosat pkv games dominoqq pkv games pkv games bandarqq pkv games bandarqq dominoqq pkv games dominoqq bandarqq bandarqq pkv games dominoqq https://ro.gnjoy.in.th/wp-includes/js/plupload/ slot depo 5k slot indosat
राहुल द्रविड़ ने हॉकी विश्व कप के लिए भारतीय पुरुष टीम को दी शुभकामनाएं

राहुल द्रविड़ ने हॉकी विश्व कप के लिए भारतीय पुरुष टीम को दी शुभकामनाएं

भारतीय हॉकी टीम

राज्य सरकार ने फेसबुक पोस्ट, ट्वीट्स और वीडियो संदेशों के माध्यम से पुरुषों के हॉकी विश्व कप को बढ़ावा देने के लिए महान हस्तियों को प्रचार में लाने का फैसला किया है|
 
ऐसा करने वाले व्यक्तियों में से पहले है क्रिकेट खिलाड़ी राहुल द्रविड़ हैं, जिन्होंने अपना वीडियो संदेश पोस्ट करते हुए भारतीय हॉकी टीम को उत्साहित किया है और मेगा स्पोर्टिंग इवेंट आयोजित करने के लिए ओडिशा सरकार की सराहना की हैं|

ओडिशा पर्यटन द्वारा अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल (@odisha_tourism) पर साझा किये द्रविड़ के संदेश में कहा गया हैं कि, "मैं ओडिशा में आगामी पुरुषों के विश्व कप के लिए भारतीय हॉकी टीम को शुभकामनाएं देना चाहता हूँ| साथ ही विश्व कप में शामिल सभी के लिए शुभकामनाएं|"

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक सहित सभी लोग ओडिशा में पुरुषों के हॉकी विश्व कप को बढ़ावा देने के लिए द्रविड़ की भूमिका की सराहना कर रहे हैं| नवीन ने ट्वीट करते हुए लिखा हैं कि, "ओडिशा हॉकी पुरुषों के विश्व कप, भुवनेश्वर 2018 के लिए महान क्रिकेट खिलाड़ी राहुल द्रविड़ से समर्थन प्राप्त करके बहुत खुश हैं| चलो सभी इस टूर्नामेंट को देखने और इसे यादगार बनाने के लिए एक साथ आते हैं|"
 .     
राज्य पर्यटन सचिव विशाल देव का कहना हैं कि ओडिशा द्वारा सबसे बड़ी खेल आयोजन को बढ़ावा देने के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं| टीओआई से बात करते हुए देव ने कहा हैं कि, "हमारे पास दिमाग में बड़ी प्रचार योजनाएं हैं| राहुल द्रविड़ ने अपने स्पोर्टिव सन्देश की पोस्ट की तरह,  हम कला, सिनेमा, खेल, व्यापार और अन्य क्षेत्रों से हस्तियों को आगे आने और पुरुषों के हॉकी विश्व कप के संदेश को फैलाने के लिए अपील करते हैं|"

देव, जो खेल विभाग के सचिव भी हैं, ने कहा हैं कि ओडिशा शायद एकमात्र ऐसा राज्य है जो खेल के पर्यटन के एजेंडे को अपने असली सार में ढाल रहा है| राज्य सरकार ने पिछले साल कलिंग स्टेडियम में एशियाई एथलेटिक्स चैम्पियनशिप और विश्व हॉकी लीग को सफलतापूर्वक आयोजित करके काफी प्रशंसा अर्जित की है 

 
 

By Pooja Soni - 21 Sep, 2018

    Share Via