https://117.18.0.18/ https://202.95.10.186/ pkv games bandarqq dominoqq slot depo 5k depo 25 bonus 25 slot indosat pkv games dominoqq pkv games pkv games bandarqq pkv games bandarqq dominoqq pkv games dominoqq bandarqq bandarqq pkv games dominoqq https://ro.gnjoy.in.th/wp-includes/js/plupload/ slot depo 5k slot indosat
राशिद खान के लिए भारतीय नागरिकता की मांग पर कप्तान असगर स्टेनिकजई ने दी अपनी प्रतिक्रिया

राशिद खान के लिए भारतीय नागरिकता की मांग पर कप्तान असगर स्टेनिकजई ने दी अपनी प्रतिक्रिया

राशिद खान

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) एक ऐसा मंच हैं, जिसने भारतीय प्रशंसकों के बीच कई खिलाड़ियों को अविश्वसनीय प्रसिद्धि प्रदान की हैं |

एबी डिविलियर्स, क्रिस गेल और डेविड वार्नर और अन्य विदेशी खिलाड़ियों को भारत में अविश्वसनीय रूप से काफी पसंद किया जाता हैं | आईपीएल के इस सीजन में राशिद खान के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ, जिस तरह से उन्होंने अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया हैं, उन्होंने देश भर में काफी सराहना प्राप्त की हैं |
 
रशिद को भारत में इतना पसंद किया जा रहा हैं कि प्रशंसकों ने भारत के विदेश मंत्री से उन्हें ट्विटर पर नागरिकता देने तक की मांग तक कर डाली | देश के राष्ट्रपति अशरफ घनी के बाद राशिद ने खुद को दूसरे सबसे लोकप्रिय अफगान नागरिक के रूप में घोषित किया हैं | बंगलौर में अपना ऐतिहासिक टेस्ट मैच खेलने के लिए मौजूदा समय में अफगानिस्तान टीम भारत में हैं |

लेकिन मैच से पहले अफगानिस्तान टीम के कप्तान असग़र स्टेनिकजई ने भारतीय प्रशंसकों द्वारा राशिद को भारतीय नागरिकता प्रदान करने की मांग पर अपने विचार व्यक्त किए गए हैं |

उन्होंने कहा हैं कि कोई भी व्यक्ति जो अपने देश से प्यार करता है, वह विदेशी देश की नागरिकता स्वीकार नहीं करेगा | स्टेनिकज़ई ने दोनों देशों की दोस्ती की प्रशंसा भी की और इस सवाल को ये कहकर दूर कर दिया कि यह सिर्फ एक मजाक है|
 
डीएनए की रिपोर्ट के अनुसार कप्तान असग़र ने कहा हैं कि, "मुझे लगता है कि जो कोई भी अपने देश से प्यार करता है, वह किसी अन्य देश की राष्ट्रीयता नहीं लेगा | भारत हमारा सबसे अच्छा दोस्त है, और इसमें कोई संदेह नहीं है | भारत के साथ हमारी दोस्ती बहुत अच्छी रही है और यदि आप देखे कि हमारा घरेलु मैदान भी भारत ही है | मुझे लगता है कि यह राष्ट्रीयता सिर्फ एक मजाक थी और कोई भी इसे गंभीरता से नहीं लेगा |"

कप्तान ने एक महत्वपूर्ण बात पर जोर दिया हैं कि आज राशिद के होने का कारण अफगानिस्तान हैं और उनके होने का कोई और तरीका नहीं है |

उन्होंने कहा हैं कि, "अफगानिस्तान ने राशिद को बनाया हैं | राशिद खान ने अफगानिस्तान को नहीं बनाया है | अफ़ग़ानिस्तान है तो राशिद है, अफ़ग़ानिस्तान नहीं तो राशिद कुछ नहीं है | मुख्य बात ये हैं, कि देश पहले आता है, लोग बाद में आते हैं, कि वे बड़े या छोटे हैं या नहीं | देश खिलाड़ी की पहचान है | अफगानिस्तान के माध्यम से राशिद खान को पहचान मिली हैं | मुझे लगता है, कोई भी ऐसा कुछ नहीं करेगा (हँसते हुए) |"

 
 

By Pooja Soni - 14 Jun, 2018

    Share Via