https://117.18.0.18/ https://202.95.10.186/ pkv games bandarqq dominoqq slot depo 5k depo 25 bonus 25 slot indosat pkv games dominoqq pkv games pkv games bandarqq pkv games bandarqq dominoqq pkv games dominoqq bandarqq bandarqq pkv games dominoqq https://ro.gnjoy.in.th/wp-includes/js/plupload/ slot depo 5k slot indosat
IPL 2018 : मुंबई इंडियन को किंग XI पंजाब के खिलाफ मिली जीत के बाद बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने ली राहत की साँस

IPL 2018 : मुंबई इंडियन को किंग XI पंजाब के खिलाफ मिली जीत के बाद बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने ली राहत की साँस

मुंबई इंडियन बनाम किंग XI पंजाब | IANS

मुंबई इंडियंस इंडियन प्रीमियर लीग 2018 के खेले गए 50वें मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ जीत हासिल कर टूर्नामेंट में जिंदा रहने में कामयाब रहे |

साथ ही मैच में शानदार बल्लेबाज़ी कर रहे केएल राहुल की रफ़्तार को रोकने में जसप्रीत बुमराह भी सफल रहे | इसके बाद अब अगर मुंबई अपने अगले मुकाबले में दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ जीत हासिल करने में सफल हो जाती हैं, तो वे प्लेऑफ के लिए अर्हता प्राप्त कर सकती हैं |

वानखेड़े में खेले इस रोमांचक खेल के बाद निश्चित रूप से मुंबई इंडियंस के प्रशंसकों ने राहत की साँस ली होगी | एक समय पर इस मैच को देखकर ऐसा लग रहा था, जैसे कि ये मैच भी मुंबई के हाथो से गया, लेकिन रोहित शर्मा के नेतृत्व वाली टीम ने ऐसा होने नहीं दिया | मुंबई के खिलाड़ियों के साथ ही उनके फैंस की ख़ुशी को भी ट्विटर पर साफ़ देखा जा सकता हैं | लम्बे समय के बाद आखिरकार मुंबई के फैंस के चेहरों पर मुस्कान आ ही गई |

मुंबई के इन फैंस की लिस्ट में बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह भी शामिल हैं, जिन्होंने इस खेल को काफी गौर से देखा और बाकि फैंस की तरह वे भी खेल के अंत तक घबराये हुए थे | लेकिन उन्हें इस बात की ख़ुशी हैं कि इन दवाब भरी परिस्थितियों में भी एमआई ने अपने ही स्टाइल में शानदार जीत हासिल की | साथ ही उन्होंने इस दवाब वाले खेल के दौरान रोहित शर्मा की कप्तानी की भी सराहना की |

रणवीर, कैरोन पोलार्ड के धमाकेदार प्रदर्शन से काफी खुश थे, जिन्होंने इस मैच में शनदार 50 रनों की पारी खेली | इतना ही नहीं रणवीर ने अपने शानदार गेंदबाजी प्रयासों के लिए जसप्रीत बुमराह को भी जीत का श्रेय दिया | रणवीर के अनुसार उनके प्रयासों ने मेजबानों के लिए अंतर पैदा किया था | 

24 वर्षीय बुमराह ने अपने स्पेल के आखिरी के दो ओवरों में मात्र 10 रन लुटाते हुए 3 विकेट अपने नाम किये | साथ ही उन्हके इन विकटो में पंजाब के लिए 94 रन बनाने वाले लोकेश राहुल और 46 रन बनाने वाले एरॉन फिंच का विकेट भी शामिल था | इस दो महत्वपूर्ण विकटो की वजह से ही ये मैच मुंबई के पक्ष में आ गया | आखिरकार, बॉलीवुड एक्टर रणवीर ने केएल राहुल की पारी की सराहना भी कर डाली | 

 

 
 

By Pooja Soni - 17 May, 2018

    Share Via