IPL 2018: ये है आईपीएल 2018 के पांच सबसे बड़े फ्लॉप सितारे

 इंडियन प्रीमियर लीग

आईपीएल यानि इंडियन प्रीमियर लीग की शुरुआत 2008 में हुई थी तब से लेकर अब तक आईपीएल ने इतनी तरक्की करी है के अब यह दुनिया की सबसे बेहतरीन क्रिकेट लीग में शामिल हो गयी है| इस लीग के सफल होने में एक बड़ा हाथ इसमें खिलाड़ियों पर लगा पैसा भी है| 

इस लीग के एक सीजन में एक तरफ जहाँ कई खिलाड़ियो की ज़ेबे भर जाती है वही दूसरी ओर कई खिलाड़ियों को का बैंक बैलेंस कम होता नज़र आता है| अपने बैंक बैलेंस को बढ़ाना और घटाना खुद खिलाड़ी के प्रदर्शन पर निर्भर करता है| 

आईपीएल की वजह से कई खिलाड़ियों ने भारतीय क्रिकेट टीम में अपनी जगह बनायी है| आईपीएल में दमदार प्रदर्शन के बदौलत कई दिग्गज़ खिलाड़ियों की राष्ट्रीय टीम में वापसी हुई है| इस साल भी कुछ ऐसा ही हुआ है|

आईपीएल में अब तक सभी टीमों के 10-10 मैच खेल चुकीं है| 

क्रिकेट जगत में चोकर्स शब्द काफी प्रचलित है| विश्व कप के दौरान दक्षिण अफ्रीका की टीम को चोकर्स बुलाया जाता है| चोकर्स उन खिलाड़ियों को बोला जाता है जो अहम वक्त के दौरान अपनी फॉर्म खो बैठते है|

हम आपको बताते है के आईपीएल-2018 के 5 चोकर्स कौन है|

 

1.    बेन स्टोक्स (राजस्थान रॉयल्स)

 बेन स्टोक्स | IANS
चोकर्स की लिस्ट में पहला नाम राजस्थान द्वारा भारी भरकम
रकम देकर खरीदे गए बेन स्टोक्स का आता है| बेन स्टोक्स वो हरफनमौला खिलाड़ी है जिन्होंने आईपीएल-2017 में अपनी टीम राइजिंग पुणे स्टार्स को आईपीएल के फाइनल तक ले जाने में बेहद अहम भूमिका निभायी थी|

इस साल इसी प्रदर्शन के बदौलत बैन के बाद 2 साल बाद वापसी कर रही राजस्थान रॉयल्स ने स्टोक्स को 12.5 करोड़ रुपये में खरीदा | लेकिन अब तक स्टोक्स 10 मैचों में 174 रन बना पाए है और मात्र 3 विकेट ही उनके खाते में जुड़े है|

 

2.    जयदेव उनाद्कट (राजस्थान रॉयल्स)

जयदेव उनाद्कट | IANS
इस लिस्ट में दूसरा नाम भी राजस्थान रॉयल्स की टीम के ही जयदेव उनाद्कट का
आता है|

पिछले वर्ष की तुलना में इस साल जयदेव का प्रदर्शन बेहद निराशजनक रहा है| जयदेव उनाद्कट इस आईपीएल में उन्होंने 10 मैच खेलकर अब तक महज़ 8 विकेट ही हासिल किया है| राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें भी 11.5 करोड़ रुपये में खरीदा है| वह इस बार आईपीएल-2018 के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी है| 

 

3. मनीष पाण्डेय ( सनराइजर्स हैदराबाद )

मनीष पाण्डेय | IANS
इस बार आईपीएल-2018 में मनीष पाण्डेय को चोकर्स की लिस्ट में तीसरे पायदान पर रखना बिलकुल सही होगा| मनीष पाण्डेय एक बेहतरीन टी-20 बल्लेबाज़ के रूप में जाने जाते है|

केकेआर की ओर से बेहतरीन पारियां खेलनेवाले मनीष पाण्डेय,  इस सीजन सनराइजर्स हैदराबाद के लिए पूरी तरह से फ्लॉप साबित हुए है| मनीष पाण्डेय ने अब तक 10 मैचों में 184 रन ही बनाये है|

उनको सनराइजर्स हैदराबाद ने 11 करोड़ रुपये की बड़ी रकम देकर खरीदा | 

 

4.    ग्लेन मैक्सवेल (दिल्ली डेयरडेविल्स)

ग्लेन मैक्सवेल| IANS

चोकर्स की इस लिस्ट में चौथे पायदान पर ग्लेन मैक्सवेल को रखना जायज़ होगा| ग्लेन मैक्सवेल वह हरफनमौला खिलाड़ी है जो अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी से किसी भी गेंदबाज़ी आक्रमण की कमर तोड़ सकता है|

इस वर्ष दिल्ली डेयरडेविल्स ने इस खिलाड़ी को 9 करोड़ रुपये में खरीदा, लेकिन अब तक मैक्सवेल ने 9 मैचों में मात्र 133 रन बनाये है और 5 विकेट झटके है| दिल्ली की टीम को अपने इस आल-राउंडर खिलाड़ी से काफी उम्मीदें थी| अब देखना होगा आगे आने वाले मैचों में वह किस तरह का प्रदर्शन करते है| 

 

5.    किरोन पोलार्ड (मुंबई इंडियन्स)

किरोन पोलार्ड | IANS
किरोन पोलार्ड को इस वर्ष चोकर्स की लिस्ट में लाने में कोई आश्चर्य नहीं
हैं | यह वह खिलाड़ी है जो आईपीएल-2008 से लेकर आईपीएल-2018 तक एक ही टीम का हिस्सा रहे है|

इस बार भी मुंबई ने उनको रिटेन किया है| लेकिन इस बार पोलार्ड का प्रदर्शन इतना निराशजनक रहा के उन्हें टीम से बाहर बैठाने की नौबत आ गयी| आईपीएल-2018 में अब तक 7 मैचों में मात्र 76 रन ही बना पाए है|

 
 

By Akshit vedyan - 10 May, 2018

    Share Via