IPL 2018: KKR v MI- आज मुंबई इंडियंस के पास कोलकाता नाइटराइडर्स से बदला लेने का मौका

रोहित शर्मा | Twitter

आज आईपीएल में उन दो टीमों का मुकाबला है जो प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए काफी मशक्कत कर रही है| आज बड़ी देर से फॉर्म में लौटी मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइटराइडर्स ने पहली तीन टीमें सनराइजर्स हैदराबाद, चेन्नई सुपर किंग्स, किंग्स 11 पंजाब का प्लेऑफ में स्थान सुनिश्चित है।

वहीं निचली तीन टीमें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलूरू, राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली डेयरडेविल्स का बाहर होना अब एक औपचारिकता ही है। इस कारण मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइटराइडर्स का यह मुकाबला और भी दिलचस्प हो जाता है।  

अंक तालिका पर नजर डालें तो कोलकाता नाइट राइडर्स मुंबई इंडियंस से बस एक पायदान ऊपर है। वहीं मुंबई इंडियंस लगातार दो मैच जीतकर अच्छी लय में है। इस लय को तोड़ने के लिए केकेआर ने एक तूफानी बल्लेबाज अंतिम एकादश में शामिल करने की योजना बनाई है। यह बल्लेबाज हैं दक्षिण अफ्रीका के केमरून डेलपोर्ट।

डेलपोर्ट दक्षिण अफ्रीका की घरेलू टी-20 लीग में तेजी से रन बनाने के लिए जाने जाते हैं। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वह अब तक अपने करियर में 143 छक्के मार चुके हैं। 
 
केकेआर का इस सीजन में कभी अच्छा, कभी बुरा प्रदर्शन रहा है। डेलपोर्ट के टीम में वापस आ जाने से शाहरुख की टीम को एक एक्स फैक्टर मिलेगा जिससे केकेआर मुंबई इंडियंंस से आज के मैच में कहीं आगे दिखेगी।    

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा जैसे ही आज टॉस के लिए सिक्का उछलाएंगे उनके नाम एक और रिकॉर्ड जुड़ जाएगा। रोहित शर्मा का बतौर कप्तान ये 100वां टी20 मुक़ाबला होगा, और ऐसा करने वाले वह सिर्फ़ चौथे भारतीय कप्तान बनेंगे।

रोहित शर्मा से आगे अब बस एम एस धोनी, गौतम गंभीर और विराट कोहली ही हैं। लिहाज़ा इस मैच को रोहित एक शानदार अंदाज़ में याद रखना चाहेंगे। रोहित शर्मा के लिए ये मैदान हमेशा लकी रहा है, इसी मैदान पर उन्होंने वनडे क्रिकेट इतिहास (264 रन) की सबसे बड़ी पारी भी खेली थी।

टीमें:
कोलकाता नाइट राइडर्स:
क्रिस लिन, सुनील नारेन, रॉबिन उथप्पा, शुबमन गिल, नीतीश राणा, दिनेश कार्तिक, आंद्रे रसेल, मिचेल जॉनसन/टॉम कुर्रन, पियूष चावला, कुलदीप यादव और प्रसिद्ध कृष्णा

मुंबई इंडियंस: सूर्यकुमार यादव, एविन लुईस, रोहित शर्मा, जेपी डुमिनी, हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या, इशान किशन, बेन कटिंग, मिचेल मैकलेनाघन, मयंक मार्कंडेय और जसप्रीत बुमराह

 
 

By Akshit vedyan - 09 May, 2018

    Share Via