https://117.18.0.18/ https://202.95.10.186/ pkv games bandarqq dominoqq slot depo 5k depo 25 bonus 25 slot indosat pkv games dominoqq pkv games pkv games bandarqq pkv games bandarqq dominoqq pkv games dominoqq bandarqq bandarqq pkv games dominoqq https://ro.gnjoy.in.th/wp-includes/js/plupload/ slot depo 5k slot indosat pkv games/ bandarqq dominoqq pkv games pkv games pkv games pkv games pkv games pkv games pkv games pkv games
 CWC 2019: धोनी को पीछे छोड़कर रोहित शर्मा बने भारत के नए सिक्सर किंग

CWC 2019: धोनी को पीछे छोड़कर रोहित शर्मा बने भारत के नए सिक्सर किंग

By Raj Kumar - 03 Jul, 2019

बल्लेबाजों के लिए जन्नत जैसी बर्मिंघम की पिच पर मंगलवार शाम रोहित शर्मा ने बांग्लादेश के गेंदबाजों की जमकर पिटाई करते हुए भारत को एक शानदार शुरुआत दी| हिटमैन का विश्वकप में शानदार प्रदर्शन अभी भी जारी है और इस मैच में उन्होंने वनडे में अपना 26वां और इस टूर्नामेंट का चौथा शतक लगाया है और कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए है|

रोहित और राहुल ने भारत को मिलकर गजब की शुरुआत दी और बांग्लादेशी गेंदबाजों की हालत खराब कर दी| दोनों ने अपने अर्द्धशतक पूर्ण किये| जहाँ रोहित शर्मा अपने अर्द्धशतक को शतक में तब्दील कर 104 रन बनाने में कामयाब रहे तो दुसरी और राहुल ने 77 रनों की पारी खेली| दोनों ने मिलकर 180 रनों की ओपनिंग साझेदारी की जो विश्वकप में भारत की और से अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी है|

रोहित अपनी इस पारी के दौरान एक बार फिर से विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी करते नजर आये| रोहित ने अपनी पारी के दौरान 7 चौके और 5 छक्के लगाये| इसी के साथ उन्होंने वनडे में सर्वाधिक छक्को में मामले में महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ दिया|

धोनी के नाम वनडे में 228 छक्के दर्ज है और रोहित शर्मा के वनडे में 230 छक्के हो गए है| वनडे में शाहिद अफरीदी (351), क्रिस गेल (326) और सनथ जयसूर्या (270) ही उनसे आगे है| रोहित द्वारा धोनी को पीछे छोड़ने के लिए सिर्फ 213 गेम खेले गए है और इसी के साथ वो भारत की और से सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए है|

By Raj Kumar - 03 Jul, 2019

TAGS


RELATED ARTICLE