https://117.18.0.18/ https://202.95.10.186/ pkv games bandarqq dominoqq slot depo 5k depo 25 bonus 25 slot indosat pkv games dominoqq pkv games pkv games bandarqq pkv games bandarqq dominoqq pkv games dominoqq bandarqq bandarqq pkv games dominoqq https://ro.gnjoy.in.th/wp-includes/js/plupload/ slot depo 5k slot indosat pkv games/ bandarqq dominoqq pkv games pkv games pkv games pkv games pkv games pkv games pkv games pkv games
टेस्ट क्रिकेट में छक्के से अपना खाता खोलने वाले 5 बल्लेबाज, एक भारतीय भी शामिल

टेस्ट क्रिकेट में छक्के से अपना खाता खोलने वाले 5 बल्लेबाज, एक भारतीय भी शामिल

ऋषभ पंत | Getty

टेस्ट क्रिकेट को संयम का खेल माना जाता हैं और टी-20 में हर गेंद पर छक्का मारने की क्षमता रखने वाले खिलाड़ी भी यहां अपना विकेट बचाकर धीमा खेलने पर विश्वास रखते हैं। इस प्रारूप में खिलाड़ी गेंद को उठाकर खेलने पर विश्वास नहीं करते और चौके या सिंगल लेकर ही रन बनाना पसंद करते हैं। लेकिन दुनिया में कुछ ऐसे खिलाड़ी भी रहे हैं जिनके खेल का अंदाज इसके प्रारूप को देखकर नहीं बदलता और कुछ ने अपने टेस्ट करियर की शुरुआत ही छक्के के साथ की हैं। आज यहां हम ऐसे ही टॉप 5 बल्लेबाजों के बारे में जानने वाले हैं जिन्होंने अपने टेस्ट करियर की शुरुआत छक्के के साथ की हैं।

5. सुनील अम्ब्रिस

सुनील अम्ब्रिस | Gettyवेस्टइंडीज के युवा बल्लेबाज सुनील अम्ब्रिस ने 2017 में टेस्ट टीम में अपना डेब्यू किया था, लेकिन अम्ब्रिस यहाँ हिट विकेट होकर गोल्डन डक के साथ आउट हुए। हालांकि दूसरी पारी में अम्ब्रिस ने ट्रेंट बोल्ट की गेंद पर छक्का लगाते हुए अपने टेस्ट करियर का खाता खोला। बोल्ट को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाजों में शुमार किया जाता हैं और टेस्ट में उनकी गेंद पर छक्का लगाना इतना आसान नहीं लेकिन अम्ब्रिस ने अपना खाता छक्के के साथ खोलकर इस सूची में अपना नाम दर्ज करवा लिया।

4. कमरूल इस्लाम

कमरुल इस्लाम | Gettyबांग्लादेश के लिए अब तक सिर्फ 7 टेस्ट खेलने वाले कमरुल इस्लाम को पहले दो मैचों में तो बल्लेबाजी का मौका ही नहीं मिला था। जब उन्हें मौका मिला तो यहां भी वह संघर्ष करते नजर आये और 19 गेंदों तक कोई रन नहीं बना सके, लेकिन जब एक बार उन्होंने रन बनाने की शुरुआत की तो गेंदबाजों को परेशान कर दिया। कमरुल इस्लाम ने टेस्ट करियर में अपना खाता मोईन अली की गेंद पर छक्का मारने के साथ खोला था।

3. धनंजय डी सिल्वा

धनंजय डी सिल्वा | Gettyश्रीलंका के लिए 2016 में पल्लेकेले टेस्ट में डेब्यू करने वाले धनंजय डी सिल्वा को इस मैच में छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने का मौका मिला। यह मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ था जिसके कारण डी सिल्वा ने शुरू में थोड़ा संयम दिखाया और चार गेंदों तक कोई रन नहीं बनाया लेकिन फिर पांचवी गेंद पर छक्का मारकर उन्होंने टेस्ट करियर का अपना खाता खोला।

2. डेल रिचर्ड्स

डेल रिचर्ड्स | Getty

जब 2009 में बांग्लादेश के साथ घरेलु टेस्ट सीरीज में वेस्टइंडीज की मुख्य टीम ने बहिष्कार किया तो डेल रिचर्ड्स को इस टीम में मौका मिला। डेल रिचर्ड्स का नाम इस सुची में दूसरे स्थान पर इसलिए हैं क्योंकी इस समय टीम के मुख्य खिलाड़ी उनके साथ नहीं थे। डेल रिचर्ड्स ने अपने टेस्ट करियर का खाता मशरफे मोर्तजा की गेंद पर छक्का लगाकर शुरू किया था।

1. ऋषभ पंत

ऋषभ पंत | Getty

युवा भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ की बल्लेबाजी का अंदाज सभी प्रारूपों में लगभग समान रहता हैं। पंत को इंग्लैंड दौरे पर नॉटिंघम टेस्ट के दौरान भारतीय टीम में डेब्यू करने का मौका मिला था और पंत ने अपनी पारी की दूसरी ही गेंद पर छक्का लगते हुए अपने टेस्ट करियर का खाता खोला था। इस समय इंग्लैंड की तरफ से आदिल रशीद गेंदबाजी कर रहे थे और उन्हें भी ऐसे शॉट की कतई उम्मीद नहीं थी।

 

 
 

By Raj Kumar - 27 Apr, 2020

    Share Via