https://117.18.0.18/ https://202.95.10.186/ pkv games bandarqq dominoqq slot depo 5k depo 25 bonus 25 slot indosat pkv games dominoqq pkv games pkv games bandarqq pkv games bandarqq dominoqq pkv games dominoqq bandarqq bandarqq pkv games dominoqq https://ro.gnjoy.in.th/wp-includes/js/plupload/ slot depo 5k slot indosat pkv games/ bandarqq dominoqq pkv games pkv games pkv games pkv games pkv games pkv games pkv games pkv games
रवीन्द्र जडेजा ने अपने ही अंदाज में समझाई लोगों को घरों में रहने की अहमियत

रवीन्द्र जडेजा ने अपने ही अंदाज में समझाई लोगों को घरों में रहने की अहमियत

भारत में अब तक 31 हजार से भी अधिक लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जा चुके हैं और 1,000 से अधिक लोगों की इसके चलते जान जा चुकी हैं।

रवीन्द्र जडेजा | Getty

खतरनाक कोरोना वायरस के चलते इस समय पूरे भारत में लॉकडाउन जारी हैं और सरकार ने सभी को घरों में रहने की दिशानिर्देश जारी किये हैं। भारत में अब तक 31 हजार से भी अधिक लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जा चुके हैं और 1,000 से अधिक लोगों की इसके चलते जान जा चुकी हैं।

ऐसे में सरकार ऐसे लोगों को समझाने के लिए हर तरीका अपना रही हैं जो इस मुश्किल परिस्थिति में भी अपनी आदत से मजबूर होकर घरों से बाहर निकल रहे हैं और लॉकडाउन के नियमों को तोड़ते हुए खुद के साथ ही अन्य लोगों की जिंदगी को भी खतरे में डाल रहे हैं। ऐसे ही लोगों को अब भारतीय क्रिकेटर रवीन्द्र जडेजा ने अपने अंदाज में चेतावनी देकर समझाया हैं।

जडेजा ने मंगलवार को अपने ट्विटर पर आईपीएल मैच की एक क्लिप पोस्ट की। मुंबई इंडियंस और गुजरात लायंस के बीच खेले गए इस मुकाबले में रवीन्द्र जडेजा द्वारा अंतिम ओवर में दो रनआउट की बदौलत मुंबई इंडियंस की टीम इस मैच को 1 रन से हार गई थी।

"बाहर बिंदास घूमते हो। मस्त टाइमपास करते हो, जब आपको घर पर रहना चाहिए। फिर ये तो होना ही था," जडेजा ने अपने वीडियो के कैप्शन में लोगो को बाहर घूमने के नुकसान समझाते हुए कहा।

जडेजा ने कुछ दिनों पहले ही एक और एसी ही तस्वीर पोस्ट की थी जिसमे वह अपने घर के दरवाजे पर खड़े नजर आ रहे हैं। इस फोटो के कैप्शन में उन्होंने "बाहर मत निकलो!" लिखा था।

 

 
 

By Raj Kumar - 29 Apr, 2020

    Share Via