साक्षी ने करवाया रांची फार्महाउस का वीडियो टूर, बाइक पर जीवा को बिठाकर घूमते नजर आये धोनी

साक्षी ने अपने रांची फार्महाउस के कई सारे वीडियो इन्स्टाग्राम पर पोस्ट किये जिसमे उन्होंने फार्महाउस में लगे पेड़ पौधों को दिखाया।

जीव को बाइक पर घुमाते धोनी | Instagram

पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के फैंस क्रिकेट मैदान पर आईपीएल में उनकी वापसी को लेकर बहुत उत्सुक थे, लेकिन कोरोना वायरस के चलते आईपीएल को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया हैं। कोरोना वायरस के चलते इस समय देशभर में लॉकडाउन जारी हैं, जिसके चलते 38 वर्षीय एमएस धोनी भी अब अपना समय अपने रांची फार्महाउस पर ही बिता रहे हैं। हाल ही में फैंस को उनके रांची वाले फार्महाउस की कुछ झलकियाँ देखने को मिली जब धोनी की पत्नी साक्षी ने अपने घर के वीडियो इन्स्टाग्राम पर पोस्ट किये।

साक्षी ने अपने रांची फार्महाउस के कई सारे वीडियो इन्स्टाग्राम पर पोस्ट किये जिसमे उन्होंने फार्महाउस में लगे पेड़ पौधों को दिखाया। वीडियो में इस दौरान खुद महेंद्र सिंह धोनी भी नजर आ रहे हैं जो बेटी जीवा को बाइक पर बिठाकर घूम रहे हैं।

धोनी मोटरसाइकल्स के बड़े फैन रहे हैं और उनके पास खुद का एक कलेक्शन भी हैं जिसमे कई मोटरसाइकल्स मौजूद हैं। इस वीडियो में भी धोनी अपनी विंटेज यामाहा RD350 को चलते नजर आ रहे हैं।

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भले ही अपना समय परिवार के साथ व्यतीत कर रहे हो लेकिन उनके करियर को लेकर फैंस के बीच चर्चा अब भी जारी हैं। कई दिग्गजों का मानना हैं कि भारतीय टीम में धोनी की वापसी आईपीएल में उनके प्रदर्शन पर निर्भर करेगी लेकिन अब आईपीएल स्थगित होने के बाद उनके भविष्य पर संदेह के बादल मंडरा रहे हैं।

 
 

By Raj Kumar - 28 Apr, 2020

    Share Via