इस भारतीय खिलाड़ी ने महेंद्र सिंह धोनी को बताया सौरव गांगुली से बेहतर कप्तान

क्रिकेट फैंस के बीच अक्सर इस बात पर चर्चा होती हैं कि भारतीय टीम का सबसे बेहतर कप्तान कौन था और इसी पर हाल ही में पूर्व क्रिकेट अतुल वासन ने भी अपनी राय रखी।

महेंद्र सिंह धोनी | Getty

महेंद्र सिंह धोनी और सौरव गांगुली को भारत के उन दो महान कप्तानो के रूप में देखा जाता हैं जिन्होंने अपने नेतृत्व में टीम का नक्शा ही बदलकर रख दिया। क्रिकेट फैंस के बीच अक्सर इस बात पर चर्चा होती हैं कि भारतीय टीम का सबसे बेहतर कप्तान कौन था और इसी पर हाल ही में पूर्व क्रिकेट अतुल वासन ने भी अपनी राय रखी। वासन के अनुसार महेंद्र सिंह धोनी कई मामलों में सौरव गांगुली से आगे हैं।

"धोनी बेहतर कप्तान हैं, उन्होंने तीनो प्रारूपों में टीम के लिए अच्छा किया हैं। सौरव गांगुली ने भी अपनी शुरुआत तो बेहतरीन की थी लेकिन उनका बाद का करियर इतना बेहतर नहीं रहा। कप्तान ऐसा खिलाड़ी होता हैं जो बिना किसी समस्या के टीम में अपनी जगह बना ले। कप्तान को टीम चुनने के बाद चुना जाना चाहिए और इस तरह से देखने पर धोनी बहुत आगे नजर आते हैं," वासन ने कहा।

हालांकि ये दोनों ही कप्तान अब तक भारतीय क्रिकेट के लिए सबसे महत्वपूर्ण साबित हुए हैं। गांगुली उस समय टीम के कप्तान बने थे जब मैच फिक्सिंग स्कैंडल के बाद भारतीय टीम पूरी तरह से टूट चुकी थी। उन्होंने कई खिलाड़ियों को तैयार किया और 2003 में भारतीय टीम को विश्वकप के फाइनल में पहुंचाया।

दूसरी तरह महेंद्र सिंह धोनी ने भारत को 2011 विश्वकप का विजेता बनाया था। इसके साथ ही उन्होंने 2007 में टी-20 विश्वकप और चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब भी जीता था। महेंद्र सिंह धोनी दुनिया के इकलौते कप्तान हैं जिन्होंने ये सभी खिताब जीते हो।

 
 

By Raj Kumar - 27 Apr, 2020

    Share Via