राजस्थान रॉयल्स के साथ COVID-19 के खिलाफ कैम्पेन का हिस्सा बनेंगे हरभजन सिंह

हरभजन सिंह के साथ ही नाना पाटेकर, सोनाली कुलकर्णी, ईला अरुण, अतुल कुलकर्णी, मालिनी अवस्थी और राजस्थान रॉयल्स की तरफ से संजू सैमसन इसमें शामिल हैं।

हरभजन सिंह | Getty

टाटा ट्रस्ट ने भारत के ग्रामीण इलाकों में COVID-19 के विस्तार को रोकने के लिए भारत सरकार के साथ मिलकर स्वास्थ्य सेवाओं को वहां तक पहुंचाने के लिए एक अखिल भारतीय भारतीय अभियान की शुरुआत की हैं। 31 मार्च से शुरू हो रहे इस अभियान के जरिये 21 राज्यों के 12 मिलियन लोगों तक पहुँचने की योजना हैं। '5 कदम, कोरोना मुक्त जीवन' अभियान की जानकारी वीडियो संदेश के जरिये देशभर की विभिन्न भाषाओं के जरिये लोगों तक पहुंचाई जा रही हैं।

किसी भी इच्छुक संगठन द्वारा इस्तमाल के लिए, ट्रस्ट ने सोशल मीडिया के माध्यम से लगभग 300 ऐसे वीडियो और ऑडियो संदेश, विभिन्न भाषाओं में बनाए हैं, जैसे - डोंगरी, कुमाउनी, लद्दाखी, गढ़वाली, संथाली, मुंडारी, कच्छी (गुजरात) और कोबोरोक। इन सभी वीडियो और ऑडियो संदेशों को सार्वजनिक रूप से उपलब्ध करवाया गया हैं।

देशभर से लगभग 70 सेलिब्रिटीज ने वीडियो और ऑडियो संदेशों के जरिये इसे अपना समर्थन दिखाया हैं। इनमे हरभजन सिंह के साथ ही नाना पाटेकर, सोनाली कुलकर्णी, ईला अरुण, अतुल कुलकर्णी, मालिनी अवस्थी और राजस्थान रॉयल्स की तरफ से संजू सैमसन शामिल हैं।

ट्रस्ट ने इन 21 राज्यों में 430 से अधिक मास्टर ट्रेनरों को तैनात किया है, जिन्होंने अंतिम मील तक संदेश पहुंचाने के लिए 8,700 से अधिक ग्राम स्वयंसेवकों के एक समूह को प्रशिक्षित किया है।

भारत में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या अब तक 24,000 हजार से भी अधिक पहुंच चुकी हैं। देशभर में अब तक 775 लोग इससे अब तक अपनी जान गवां चुके हैं और संक्रमण का खतरा अब शहर के साथ ही ग्रामीण इलाकों पर भी मंडराने लगा हैं।

 
 

By Raj Kumar - 25 Apr, 2020

    Share Via