साक्षी धोनी ने कोरोना वायरस पर पोस्ट की ये कविता, डॉक्टरों और पुलिस को किया नमन

इस कविता में साक्षी ने कोरोना को असुर बताया हैं और इससे लड़ने वाले डॉक्टरों, पुलिस, किसान, सफाईकर्मी, और अन्य सभी लोगो को नमन किया हैं।

  

धोनी और जीवा के साथ साक्षी | Getty

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी ने अपने इन्स्टाग्राम पर कोरोना वायरस पर लिखी एक कविता पोस्ट की हैं। इस कविता में साक्षी ने कोरोना को असुर बताया हैं और इससे लड़ने वाले डॉक्टरों, पुलिस, किसान, सफाईकर्मी, और अन्य सभी लोगो को नमन किया हैं।

भारत में कोरोना वायरस के अब तक 20 हजार से भी अधिक मामले सामने आ चुके हैं और 600 से अधिक लोगों की इस खतरनाक वायरस के चलते जान जा चुकी हैं। देशभर में कोरोना वायरस के चलते 22 मार्च से ही लॉकडाउन जारी हैं, जिसके चलते खेल से लेकर दिहाड़ी मजदूरी करने वाले तक प्रभावित हुए हैं। बावजूद इसके कोरोना वायरस के मामलों में कमी नहीं आई हैं और अभी तक इसका कोई इलाज भी सामने नहीं आया हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

#आशावादी ! ????????

A post shared by Sakshi Singh Dhoni (@sakshisingh_r) on

साक्षी ने अपनी इस पोस्ट के कैप्शन में "#आशावादी!" लिखा। साक्षी की इस कविता को काफी लोगों ने सराहा हैं। साक्षी ने कुछ दिनों पहले ही महेंद्र सिंह धोनी के साथ अपनी एक तस्वीर पोस्ट की थी जो सोशल मीडिया पर काफी चर्चित रही। इस तस्वीर में साक्षी, धोनी के अंगूठे को खाने की कोशिश करती नजर आ रही हैं।

 

 
 

By Raj Kumar - 23 Apr, 2020

    Share Via