विराट-अनुष्का भी लॉकडाउन में खेल रहे लूडो, जाने पति-पत्नी में किसे मिली जीत

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा भी इस लॉकडाउन में लूडो खेलकर अपना समय व्यतीत कर रहे हैं।

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा | Instagram

एक समय था जब लूडो सभी का पसंदीदा खेल हुआ करता था लेकिन अब वीडियो गेम्स के जमाने में लोग इसे भूल सा गए हैं। हालांकि देशभर में कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन लगने के बाद जब से सारा देश घर पर बैठा हैं, लोगो को एक बार फिर लूडो का चस्का लग गया हैं और वह पूरा दिन मोबाइल पर लूडो गेम खेलकर अपना समय व्यतीत कर रहे हैं।

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा भी अलग नहीं हैं और वे भी इस लॉकडाउन में लूडो खेलकर अपना समय व्यतीत कर रहे हैं। हाल ही में अनुष्का शर्मा ने इन्स्टाग्राम पर लूडो गेम की एक तस्वीर पोस्ट की जिसमे वह विराट कोहली और अपनी मां के साथ लूडो खेल रही हैं।

फोटो में साफ नजर आ रहा हैं की मैदान पर विपक्षी टीम के छक्के छुड़ाने वाले विराट कोहली लूडो में भी सबसे आगे हैं जबकि अनुष्का शर्मा अभी भी पूरी तरह से घर में बैठी हैं। इस फोटो को एक फनी कैप्शन देते हुए अनुष्का शर्मा ने लिखा, "मैं हार नहीं रही हूं, मैं घर पर ही रहकर सोशल डिस्टेंसिंग का अभ्यास कर रही हूं।"

अनुष्का शर्मा ने कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर एक और वीडियो साझा किया था जिसमे वह कोहली को चिल्लाते हुए कह रही हैं, "ऐ कोहली... कोहली चौका मार ना, चौका.. क्या कर रहा है... ऐ कोहली चौका मार।" यह वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हुआ था।

 
 
 
 
 

 
 

By Raj Kumar - 20 Apr, 2020

    Share Via