महेंद्र सिंह धोनी यकीनन दुनिया के सबसे महान कप्तान हैं : केविन पीटरसन

महेंद्र सिंह धोनी ने विश्वकप 2019 के बाद से भारत के लिए कोई भी अंतर्राष्ट्रीय मुकाबला नहीं खेला हैं।

महेंद्र सिंह धोनी | Getty

इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज केविन पीटरसन का कहना है कि दो बार के विश्व कप विजेता कप्तान महेंद्र सिंह धोनी यकीनन अब तक के सबसे महान कप्तान हैं। पीटरसन ने कहा कि धोनी की महानता के खिलाफ बहस करना मुश्किल होगा।

"कुछ उम्मीदों के साथ महेंद्र सिंह धोनी के खिलाफ जाना मुमकिन नहीं हैं क्योंकि लोग उनसे क्या उम्मीद रखते हैं, वह अपना जीवन कैसे जी रहे हैं और कप्तान के तौर पर भारत और सीएसके के लिए क्या कर रहे हैं," पीटरसन ने स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए कहा।

महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारत दुनिया की सबसे सफल टीमों में से एक बनी। उन्होंने 2007 में टी-20 विश्वकप, 2011 में वनडे विश्वकप और फिर चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम को विजेता बनाया।

आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स की कप्तानी कर रहे महेंद्र सिंह धोनी यहां भी सबसे सफल कप्तान साबित हुए हैं। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपरकिंग्स तीन बार 2010, 2011 और 2018 में आईपीएल विजेता रह चुकी हैं।

फिलहाल महेंद्र सिंह धोनी ने विश्वकप 2019 के बाद से भारत के लिए कोई भी अंतर्राष्ट्रीय मुकाबला नहीं खेला हैं। माना जा रहा था कि महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स की कप्तानी करते नजर आने वाले थे, लेकिन कोरोना वायरस के चलते बीसीसीआई ने इस बार का आईपीएल स्थगित कर दिया।

 
 

By Raj Kumar - 18 Apr, 2020

    Share Via