महेंद्र सिंह धोनी को पहली बार इस चयनकर्ता ने दिया था टीम में मौका, कभी सामने नहीं आया नाम

दुनिया के सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर, बल्लेबाज, कप्तान और फिनिशरों में से एक महेंद्र सिंह धोनी को सबसे पहले पूर्व भारतीय विकेटकीपर ने खोजा था।

महेंद्र सिंह धोनी | Getty

रांची के के छोटे शहर से भारत की राष्ट्रिय टीम तक पहुंचे महेंद्र सिंह धोनी ने वो मुकाम हासिल किया, जो हर खिलाड़ी के लिए एक सपना होता हैं। टी-20 विश्वकप, वनडे विश्वकप और चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाले दुनिया के एकमात्र कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के बारे में एक बात बहुत कम लोग जानते हैं कि किस चयनकर्ता ने सबसे पहले धोनी की काबिलियत को पहचाना था।

दुनिया के सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर, बल्लेबाज, कप्तान और फिनिशरों में से एक महेंद्र सिंह धोनी को सबसे पहले पूर्व भारतीय विकेटकीपर सैयद किरमानी ने खोजा था, लेकिन उन्होंने कभी भी इस बात का श्रेय नहीं लिया। भारत की पहली विश्वकप विजेता टीम का हिस्सा रहे सैयद किरमानी ने दैनिक जागरण के साथ एक इंटरव्यू में बताया कि वह इस मुद्दे पर बात करना पसंद नहीं करते लेकिन महेंद्र सिंह धोनी को पहली बार टीम में उन्होंने ने ही चुना था।

सैयद किरमानी इस समय ईस्ट जोन के चयनकर्ता की भूमिका निभाते थे और जब उन्हें धोनी के बारे में पता चला तो वह उनका खेल देखने के लिए पहुँच गए। किरमानी ने बताया कि अधिकतर लोगों को यह पता नहीं हैं कि ईस्ट जोन के लिए धोनी का चयन उन्होंने किया था। यह उस समय सिर्फ कोलकाता में उनके साथ काम करने वाले प्रणव रॉय को पता था।

किरमानी ने बताया कि महेंद्र सिंह धोनी की जानकारी उन्हें प्रणव ने ही दी थी और ईस्ट जोन टीम में विकेटकीपर दीप दासगुप्ता की जगह धोनी को खिलाने का सुझाव भी उन्ही का था, जो उस समय अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रहे थे। किरमानी ने आगे बताया कि उन्होंने धोनी को राज्य स्तर से जोन स्तर तक पहुंचाया और इसके बाद से उनके प्रदर्शन ने ही उनके लिए आगे का रास्ता बनाया।

 
 

By Raj Kumar - 18 Apr, 2020

    Share Via