स्टीव स्मिथ की इस एक सलाह की बदौलत रणजी ट्रॉफी सीजन में रियान पराग ने किया शानदार प्रदर्शन

रियान पराग ने इस रणजी सत्र में असम के लिए एक शतक और तीन अर्द्धशतकों की मदद से 492 रन बनाए व 12 विकेट चटकाए।

स्टीव स्मिथ के साथ रियान पराग | Twitter

असम के युवा ऑलराउंडर रियान पराग ने हाल ही में बताया कि आईपीएल के दौरान स्टीव स्मिथ से मिली टिप्स का फायदा उन्हें रणजी ट्राफी खेलते हुए मिला। रियान, पृथ्वी शॉ की कप्तानी वाली अंडर-19 विश्वकप विजेता टीम का महत्वपूर्ण हिस्सा रह चुके हैं। रियान ने पिछले वर्ष ही राजस्थान रॉयल्स के लिए आईपीएल में डेब्यू किया था और उनका यह सीजन काफी अच्छा भी गुजरा, लेकिन उनके लिए सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण स्टीव स्मिथ की टिप्स रही।

"निश्चित तौर पर मैं स्टीव स्मिथ और जोस बटलर से बातें करके बहुत कुछ सीखा हैं। उन्होंने आईपीएल के दौरान मेरी बहुत मदद की हैं। जब आप स्मिथ जैसे किसी के साथ बल्लेबाजी कर रहे होते हैं, और 30,000 लोग आपको देख रहे होते हैं, तो यह काफी मुश्किल होता हैं। उन्होंने मुझे शांत रहने और दबाव के बारे में न सोचने की सलाह दी," रियान पराग ने पीटीआई से बात करते हुए कहा।

रियान पराग ने इस रणजी सत्र में असम के लिए एक शतक और तीन अर्द्धशतकों की मदद से 492 रन बनाए व 12 विकेट चटकाए और जिसका श्रेय वह स्मिथ द्वारा दी गई सलाह को ही देते हैं।

"मुझे वह पसंद हैं, जिस तरह से वे (स्टीव स्मिथ) गेंद को छोड़ते हैं। आप सिर्फ उसे देख नहीं सकते, आपको यह समझना होगा कि वह गेंद को इस तरह क्यों छोड़ देते हैं, इसका कारण क्या हैं?"

"आप जानते हैं कि ऐसे ज्यादा खिलाड़ी नहीं हैं जो खुद के शरीर से गेंद को छोड़ सके। यह मुश्किल कला हैं, जिसमे उन्होंने महारत कर ली हैं। भाग्यवश मुझे उनसे बात करते के बाद इस कला का कुछ हिस्सा रणजी ट्रॉफी में इस्तमाल करने का मौका मिला," रियान पराग ने कहा।

 
 

By Raj Kumar - 10 Apr, 2020

    Share Via