https://117.18.0.18/ https://202.95.10.186/ pkv games bandarqq dominoqq slot depo 5k depo 25 bonus 25 slot indosat pkv games dominoqq pkv games pkv games bandarqq pkv games bandarqq dominoqq pkv games dominoqq bandarqq bandarqq pkv games dominoqq https://ro.gnjoy.in.th/wp-includes/js/plupload/ slot depo 5k slot indosat pkv games/ bandarqq dominoqq pkv games pkv games pkv games pkv games pkv games pkv games pkv games pkv games
महेंद्र सिंह धोनी को कीवी दिग्गज ने बताया आईपीएल का बेस्ट फिनिशर, कहा - 'मलिंगा पर भी पड़ते हैं भारी'

महेंद्र सिंह धोनी को कीवी दिग्गज ने बताया आईपीएल का बेस्ट फिनिशर, कहा - 'मलिंगा पर भी पड़ते हैं भारी'

मुंबई इंडियंस अब तक 5 बार फाइनल में पहुंच चुकी हैं और उन्होंने चार बार यह खिताब जीता हैं जबकि दूसरी तरफ चेन्नई सुपर किंग्स 8 बार फाइनल में पहुंची हैं, जहां उन्होंने तीन बार जीत दर्ज की हैं।

महेंद्र सिंह धोनी के साथ लसिथ मलिंगा | IANS

चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस आईपीएल की दो सर्वश्रेष्ठ टीमें हैं। चेन्नई ने जहां अब तक तीन बार आईपीएल का फाइनल जीता हैं तो मुंबई चार बार इसकी विजेता रह चुकी है। लेकिन न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर स्कॉट स्टायरिस का मानना हैं कि आईपीएल में अगर चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबले के दौरान अंत के ओवरों में लसिथ मलिंगा और महेंद्र सिंह धोनी का सामना हो तो धोनी ही भारी पड़ेंगे।

"यह प्रदर्शन की निरंतरता और स्थिरता से जुड़ा हैं। नॉकआउट मैचों में चेन्नई का प्रदर्शन गजब का रहा हैं। आईपीएल से सभी की उम्मीद यही रहती हैं की वह ज्यादा से ज्यादा युवा खिलाड़ियों को तैयार करे और चेन्नई इस मामले में सबसे ज्यादा आगे हैं।"

"मुंबई और चेन्नई के बीच मुकाबला अंतिम ओवरों में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज और सर्वश्रेष्ठ फिनिशर के बीच मुकाबले के बारे में हैं और मेरा मानना हैं कि धोनी और मलिंगा की बीच मुकाबले में धोनी ही ज्यादा भारी पड़ते हैं," स्टायरिस ने कहा।

मुंबई इंडियंस अब तक 5 बार फाइनल में पहुंच चुकी हैं और उन्होंने चार बार यह खिताब जीता हैं। दूसरी तरफ चेन्नई सुपर किंग्स 8 बार फाइनल में पहुंची हैं, जहां उन्होंने तीन बार जीत दर्ज की हैं। हालांकि अगर दोनों टीमों की जीत का प्रतिशत देखें तो चेन्नई सुपर किंग्स काफी आगे हैं लेकिन पिछले कुछ वर्षों में मुंबई इंडियंस ने भी काफी अच्छा प्रदर्शन किया हैं।

 
 

By Raj Kumar - 07 Apr, 2020

    Share Via