हरभजन सिंह ने पोस्ट किया एक सिख द्वारा बुजुर्ग महिला की मदद का वीडियो, फैंस से किया ऐसा करने का आग्रह

हरभजन सिंह ने शुक्रवार को इन्स्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमे एक सिख को एक बुजुर्ग महिला की मदद करते हुए देखा जा सकता हैं।

  

हरभजन सिंह | Getty

हरभजन सिंह ने शुक्रवार को इन्स्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमे एक सिख को एक बुजुर्ग महिला की मदद करते हुए देखा जा सकता हैं। भारत में इस समय 21 दिनों का लॉकडाउन चल रहा हैं, जिसके चलते पूरे देश के गरीब लोगों के सामने समस्या खड़ी हो गई हैं। "यह देखना बहुत सुखद हैं। आप जो भी मदद कर सकते हैं, कीजिये... साथ मिलकर हम कोरोना के खिलाफ इस युद्ध को जीत सकते हैं," हरभजन ने वीडियो के कैप्शन में लिखा।

वीडियो में एक व्यक्ति को एक बुजुर्ग महिला की मदद करते हुए देखा जा सकता हैं। वह उनके घर तक खाने का सामान पहुंचाता हैं और फिर उन्हें गले लगाकर सांत्वना देता हैं। इसके बाद वह उन्हें कुछ पैसे भी देता हैं खर्चे के लिए।

 
 
 
 
 

शिखर धवन ने हाल ही में एक ट्वीट के जरिये भी लोगों को घरों में रहने और लॉकडाउन का पालन करने का आग्रह किया था।

"घरों में रहने के लिए हर व्यक्ति की अपनी एक अलग भूमिका हैं। हमें हमारे लीडर नरेंद्र मोदी जी पर गर्व हैं, घरों पर रहकर सुरक्षित रहना जारी रखिये। 5 अप्रैल को 9 बजे 9 मिनट के लिए सारी लाइट्स बंद कर दीजिये। मोमबत्ती, दिया, टोर्च जलाइए लेकिन सिर्फ घर से। गलियों में कोई हंगामा नहीं," हरभजन ने अपने ट्वीट में कहा।

 

  

 
 

By Raj Kumar - 04 Apr, 2020

    Share Via