चेतेश्वर पुजारा ने किया लॉकडाउन का समर्थन, लोगों से की सरकारी निर्देशों का पालन करने की अपील

भारत में कोरोना वायरस के लगभग 2,600 मामले सामने आ चुके हैं और लगभग 100 लोगों की इसके चलते जान जा चुकी हैं।

परिवार के साथ चेतेश्वर पुजारा | Instagram

भारतीय क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा के अनुसार इस समय भारत में 21 दिनों तक जारी लॉकडाउन एक बहुत अच्छा कदम हैं। भारत में इस समय कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए पीएम मोदी ने 14 अप्रैल तक के लिए देश में लॉकडाउन की घोषणा कर दी थी। खेल के लिए अधिकतर समय टीम के साथ बिताने वाले चेतेश्वर पुजारा ने कहा कि परिवार के साथ रहने के लिए लॉकडाउन बिलकुल सही समय हैं।

दुनियाभर में कोरोना वायरस के अब तक 10 लाख से अधिक मामले सामने आ चुके हैं और 50 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी हैं। भारत में भी अभी तक इसके लगभग 2,600 मामले सामने आ चुके हैं और लगभग 100 लोगों की इसके चलते जान जा चुकी हैं। विश्वभर में ओलिंपिक गेम्स जैसे बड़े खेलों के आयोजनों को स्थगित किया जा चुका हैं। भारत में भी सभी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैचों और आईपीएल को रद्द कर दिया गया हैं और खिलाड़ियों को घर में ही रहने की सलाह दी गई हैं।

पुजारा ने हाल ही में इंडिया टुडे से बात की जहां उन्होंने बताया की वह लॉकडाउन जैसे फैसले का समर्थन करते हैं। "मैं कहूंगा की सरकार द्वारा लिया गया यह फैसला, सही समय पर लिया गया हैं और एक अच्छा कदम हैं। अमेरिका और अन्य देशों की हालत देखेंगे को तो वह एकदम बंद पड़े हैं। हमारे देश की आबादी इतनी ज्यादा हैं कि यहां ऐसे हालातों में इसे काबू करना नामुमकिन हो जाता," पुजारा ने इंडिया टुडे से बात करते हुए कहा।

"मैं मानता हूं की इस तरह घर पर बंद होकर रहना मुश्किल हैं। लेकिन यह जरुरी हैं और व्यक्तिगत रूप से में इसका पूरा समर्थन करता हूँ और सभी नागरिकों से भी यह अनुरोध करता हूँ कि उन्हें समझना चाहिए, यह सब उन्ही की सुरक्षा के लिए हैं," पुजारा ने आगे कहा।

पुजारा ने बताया की कई बार यह आसान नहीं होता हैं। ऐसे में आप सकरात्मक चीजों को इसमें देखें। "कई बार यह आसान नहीं होता, लेकिन आपको सकारात्मक चीजों को देखना शुरू करना होगा। जैसे आप अपने परिवार के साथ समय बिताते हैं और आपके पास काफी समय हैं। मैं लोगों से कहना चाहूंगा कि वह इस समय का सही उपयोग करे और परिवार के साथ पर्याप्त समय बिताएं।"

पुजारा ने बताया कि उनके घर रहने से उनकी दो साल की बेटी अदिति भी काफी खुश हैं, क्योंकि पुजारा को इतना अधिक समय नहीं मिलता घर पर रहने का। "मेरी बेटी काफी छोटी हैं और वह काफी खुश भी हैं। अधिकतर समय मेरी पत्नी पूजा उसके आसपास होती हैं, लेकिन हम दोनों पहली बार उसके साथ हैं और इससे वह काफी खुश हैं। हमारे घर में एक बगीचा हैं, जहां हम उसके साथ बैडमिंटन खेलते हैं," पुजारा ने कहा।

 
 

By Raj Kumar - 04 Apr, 2020

    Share Via