महेंद्र सिंह धोनी अब और नहीं खेलेंगे अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट, क्या 2020 में लेंगे संन्यास ?

महेंद्र सिंह धोनी ने विश्वकप 2019 के बाद से कोई भी मैच नहीं खेला हैं।

महेंद्र सिंह धोनी | Getty

पूर्व विश्वकप विजेता कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने पिछले वर्ष अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से एक ब्रेक लिया था, जिसके बाद से इन चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया था कि क्या वह अब कभी वापसी कर भी पायेंगे या नहीं? धोनी ने खुद भी अभी तक इस पर अपना कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया हैं।

स्पोर्ट्सकीड़ा में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक हाल ही में धोनी के दोस्तों और परिवार के कुछ सदस्यों ने उन्हें बताया कि धोनी की अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेलने की इच्छा अब समाप्त हो चुकी हैं, हालांकि वह अब भी एक-दो सीजन के लिए चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल खेलते नजर आयेंगे।

38 वर्षीय महेंद्र सिंह धोनी को नहीं लगता कि अब उन्हें देश के लिए खेलना चाहिए, जब वहां अन्य खिलाड़ी मौजूद हैं, जो टीम में उनके स्थान के लिए और भी अनुकूल हैं।

"आधिकारिक रूप से उनका बीसीसीआई अधिकारियों से बात करना अभी भी बाकी हैं, लेकिन उन्होंने ख़ास दोस्तों को अपने विचार बताये हैं। जब समय आयेगा तो वह सबको इस बारे में बता देंगे," धोनी से जुड़े एक मुख्य सूत्र ने बताया।

हालांकि चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से जुड़े अन्य सूत्रों ने बताया कि आईपीएल में अपने फॉर्म को जाने बिना वह पीछे नहीं हटने वाले, ऐसे जल्द ही तो नहीं होगा। "अगर ऐसा होता तो वह काफी पहले ही संन्यास की घोषणा कर चुके होते," सूत्रों ने कहा।

इस समय COVID-19 के कारण आईपीएल के होने पर सवालिया निशान लगा हुआ है लेकिन धोनी के बचपन के कोच केशव रंजन बनर्जी को लगता हैं कि धोनी अभी भी टी-20 विश्वकप के लिए भारतीय टीम में जगह बना सकते हैं।

"वर्तमान परिस्थिति में, आईपीएल का होना मुमकिन नहीं हैं और हमें बीसीसीआई के निर्णय का इन्तजार करना होगा। उसका (धोनी) का टीम में आना सीधे तौर पर आसान नहीं हैं। लेकिन मुझे लगता हैं कि उसे टी-20 विश्वकप में मौका जरुर मिलेगा, जो उसके लिए अंतिम होगा," बनर्जी ने शुक्रवार को मीडिया से बात करते हुए कहा।

 
 

By Raj Kumar - 28 Mar, 2020

    Share Via