बीसीसीआई ने पोस्ट की महेंद्र सिंह धोनी की फोटो, फैंस बोले "टीम में वापस लाओ"

महेंद्र सिंह धोनी ने विश्वकप 2019 के सेमीफाइनल में हार के बाद से कोई भी मैच नहीं खेला हैं।

महेंद्र सिंह धोनी | Getty

कोरोना वायरस के कारण भारत में सभी प्रकार के क्रिकेट कार्यक्रम रद्द होने के बाद बीसीसीआई ने गुरुवार को महेंद्र सिंह धोनी की एक पुरानी तस्वीर पोस्ट की और इसके कैप्शन में "मुस्कुराना एक रास्ता हैं," लिखकर फैंस को खुश रहने के लिए कहा। इससे पहले बीसीसीआई ने आईपीएल को 15 अप्रैल तक स्थगित और साउथ अफ्रीका के साथ वनडे सीरीज को रद्द कर दिया था, जिसके कारण फैंस काफी परेशान थे।

 

विशेष तौर पर महेंद्र सिंह धोनी के फैंस आईपीएल का बेसब्री से इन्तजार कर रहे थे, जहां वह अपने आइडल को लगभग 8 महीने बाद वापसी करते हुए देखने वाले थे। पूर्व भारतीय कप्तान ने विश्वकप 2019 के सेमीफाइनल में भारतीय टीम के हारने के बाद से खुद को क्रिकेट से दूर कर रखा था।

इस दौरान चेन्नई सुपरकिंग्स ने तो अपना अभ्यास कार्यक्रम भी शुरू कर दिया था, जहां महेंद्र सिंह धोनी ने अभ्यास भी शुरू कर दिया था और कई अन्य खिलाड़ी उनके साथ शामिल हो चुके थे।

भारतीय मुख्य कोच रवि शास्त्री और कुछ अन्य अधिकारियों ने तो यह भी दर्शाया था कि महेंद्र सिंह धोनी का भारतीय टीम में चयन आईपीएल में उनके प्रदर्शन पर निर्भर करता हैं, जिसके कारण फैंस उनका बेसब्री से इन्तजार कर रहे थे और जब बीसीसीआई ने यह तस्वीर पोस्ट की तो फैंस ने एक बार फिर से उन्हें भारतीय टीम में देखने की इच्छा जताई।

 

 
 

By Raj Kumar - 19 Mar, 2020

    Share Via