https://117.18.0.18/ https://202.95.10.186/ pkv games bandarqq dominoqq slot depo 5k depo 25 bonus 25 slot indosat pkv games dominoqq pkv games pkv games bandarqq pkv games bandarqq dominoqq pkv games dominoqq bandarqq bandarqq pkv games dominoqq https://ro.gnjoy.in.th/wp-includes/js/plupload/ slot depo 5k slot indosat pkv games/ bandarqq dominoqq pkv games pkv games pkv games pkv games pkv games pkv games pkv games pkv games
वसीम जाफर ने महेंद्र सिंह धोनी को टी-20 विश्वकप के लिए बताया महत्वपूर्ण

वसीम जाफर ने महेंद्र सिंह धोनी को टी-20 विश्वकप के लिए बताया महत्वपूर्ण

जाफर के अनुसार महेंद्र सिंह धोनी के टीम में रहने से केएल राहुल का दबाव कम होगा और टीम ऋषभ पंत को भी बल्लेबाज के तौर पर खिला सकती हैं।

महेंद्र सिंह धोनी | Gettyपूर्व भारतीय क्रिकेटर वसीम जाफर ने बुधवार को अपने एक ट्वीट में कहा कि भारतीय फिट महेंद्र सिंह धोनी को पीछे नहीं छोड़ सकती। जाफर, जिन्होंने हाल ही में क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लिया हैं, का मानना हैं कि धोनी अब भी भविष्य में टीम के लिए महत्वपूर्ण हैं।

जाफर ने यह भी कहा कि स्टंप्स के पीछे महेंद्र सिंह धोनी के होने से केएल राहुल पर भी दबाव कम होगा।

"अगर धोनी फिट हैं और फॉर्म में हैं, मुझे नहीं लगता हम उनसे आगे किसी और को सोच सकते हैं क्योंकि वह टीम के लिए विकेट के पीछे और निचले क्रम में महत्वपूर्ण हैं। इससे केएल राहुल पर कीपिंग का दबाव हट जाएगा और भारत ऋषभ पंत को भी एक बल्लेबाज के तौर पर खिला सकता हैं, अगर उन्हें एक बाएं हाथ का बल्लेबाज चाहिए। #Dhoni #MSDhoni #IPL2020," जाफर ने अपने ट्वीट में लिखा।

38 वर्षीय महेंद्र सिंह धोनी ने विश्वकप 2019 में सेमीफाइनल के बाद से कोई भी मैच नहीं खेला हैं, जिसके कारण बीसीसीआई ने इस बार उन्हें अपने वार्षिक अनुबंध से भी बाहर कर दिया हैं।

हाल ही में धोनी ने आईपीएल के लिए चेन्नई सुपरकिंग्स के साथ अभ्यास शुरू किया था लेकिन कुछ समय बाद ही कोरोना वायरस के चलते आईपीएल को 15 अप्रैल तक के लिए स्थगित कर दिया गया और सभी टीमों ने अपने कैंप रद्द कर दिए।

 
 

By Raj Kumar - 19 Mar, 2020

    Share Via