
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने बुधवार को प्रशंसकों से दशक के अपने पसंदीदा कप्तान का नाम चुनने को कहा और क्रिकेट फैंस ने एमएस धोनी को अपनी पसंद के रूप में चुना।
"हमें बताएं कि दशक का आपका पसंदीदा कप्तान कौन है," आईसीसी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के द्वारा फैंस से पूछा।
इसके बाद फैंस ने महेंद्र सिंह धोनी के नाम की बाढ़ सी ट्विटर पर ला दी और उन्हें अपने पसंदीदा कप्तान के रूप में चुना। "इस दशक के पसंदीदा कप्तान महेंद्र सिंह धोनी है," एक फैंस ने आईसीसी के ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा।
"एमएस धोनी, पाकिस्तान की तरफ से आपको प्यार और सम्मान," धोनी के एक पाकिस्तानी फैन ने आईसीसी को जवाब देते हुए कहा।
एक अन्य फैन ने लिखा, "पसंदीदा कप्तान, पसंदीदा विकेटकीपर, पसंदीदा खिलाड़ी, एक आदमी महेंद्र सिंह धोनी!"
एक फैन के अनुसार इस दशक में धोनी सर्वश्रेष्ठ कप्तान थे लेकिन आने वाला समय में विराट कोहली सभी को पीछे छोड़ देंगे। धोनी को हाल ही में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया द्वारा घोषित दशक की सर्वश्रेष्ठ वनडे टीम का भी कप्तान चुना गया था। https://twitter.com/IamJanaSainik/status/1209746084324618240
