CWC 2019 : देखिये-कैसे मैच के बाद रणवीर सिंह ने कप्तान विराट कोहली को लगाया गले और सुनील गावस्कर के साथ थिरकाए कदम

सुनील गावस्कर के साथ डांस करते हुए रणवीर सिंह

भारतीय फिल्म बिरादरी, जैसे बॉलीवुड और कॉलीवुड के सितारे रविवार को मैनचेस्टर में पाकिस्तान के खिलाफ अपने आईसीसी विश्व कप 2019 मुकाबले के दौरान टीम इंडिया का उत्साह बढ़ाने के लिए बड़ी संख्या में मौजूद थी|

रणवीर सिंह, सैफ अली खान, सलमान खान, रकुल प्रीत सिंह और साउथ के स्टार्स जैसे शिवकार्तिकेयन और संगीत संगीतकार अनिरुद्ध रविचंद्र जैसे स्टार्स ने अपनी उपस्थितों को महसूस कराया, जहाँ कुछ यहाँ स्टेडियम में मौजूद थे तो कुछ ने सोशल मीडिया पर टीम इंडिया को बधाई दी|

एक व्यक्ति जो अपने पूरे जोश और उत्साह में था, वह थे रणवीर| वर्तमान में बॉलीवुड स्टार 1983  विश्व कप जीत के आधार पर बन रही अपनी आगामी फिल्म 83 की शूटिंग के लिए इंग्लैंड में ही हैं| इंटरनेट पर वीरा हो रहे एक नए वीडियो में, रणवीर को भारत की जीत के बाद कप्तान विराट कोहली को गले लगाते हुए देखा जा सकता है| उनका यह भाव प्रदर्शन निश्चित रूप से ट्विटर से बच नहीं सका, जहाँ कई ने उनकी सराहना की|

एक और अन्य वीडियो में, क्रिकेट के दिग्गज सुनील गावस्कर और रणवीर को टीम इंडिया की शानदार जीत के बाद संभवतः हिंदी फिल्म गीत 'बदन पे सितारे लपेटे हुए' पर डांस करते हुए देखा जा सकता है| मैच के पूरे दिन रणवीर ने सभी के आकर्षण का केंद्र बने हुए थे| न सिर्फ अपने पहनावे के लिए बल्कि बल्कि मैच के दौरान कमेंटेटर के रूप में डेब्यू करने के लिए भी|

 
 

By Pooja Soni - 17 Jun, 2019

    Share Via