https://117.18.0.18/ https://202.95.10.186/ pkv games bandarqq dominoqq slot depo 5k depo 25 bonus 25 slot indosat pkv games dominoqq pkv games pkv games bandarqq pkv games bandarqq dominoqq pkv games dominoqq bandarqq bandarqq pkv games dominoqq https://ro.gnjoy.in.th/wp-includes/js/plupload/ slot depo 5k slot indosat pkv games/ bandarqq dominoqq pkv games pkv games pkv games pkv games pkv games pkv games pkv games pkv games
IPL 2019 : अम्बाती रायुडू के एक और ख़राब प्रदर्शन ने उन्हें फैंस की आलोचनाओं का बनाया शिकार

IPL 2019 : अम्बाती रायुडू के एक और ख़राब प्रदर्शन ने उन्हें फैंस की आलोचनाओं का बनाया शिकार

अम्बाती रायडू | IANS

अम्बाती रायुडू अच्छा प्रदर्शन करने की जी तोड़ कोशिश कर रहे हैं, जिससे कि विश्व कप के लिए टीम इंडिया में अपनी दावेदारी को मजबूत करने के लिए चल रहे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में वास्तव में एक छाप छोड़ सके| 

अगर पिछला आईपीएल सीजन ही वह कारण था, जिसके दो साल के लंबे अंतराल के बाद उन्हें भारतीय टीम में वापस बुलाया गया था, लेकिन चल रहा आईपीएल का सीजन राष्ट्रीय टीम में उनकी यात्रा का निश्चित ही अंत कर सकता है| दाएं हाथ के बल्लेबाज ने भारत के विजयी अभियान में कुछ महत्वपूर्ण पारी खेलकर, एकदिवसीय टीम में शानदार वापसी की थी|

लेकिन चीज़े तब बिगड़ गई जब भारत ने ऑस्ट्रेलिया का दौरा किया था| जहाँ वह मुश्किल स्तिथियों में प्रदर्शन करने में नाकाम रहे और उसके बाद न्यूज़ीलैण्ड के खिलाफ भी वे सुधार करने में नाकाम रहे| जिसके बाद कई सावल उठाये गए, जहाँ यह कहा जा रहा था कि वह विश्व कप के लिए सही खिलाड़ी हैं कि नहीं| 

इसके बाद ऐसी उम्मीदें जताई गई थीं कि वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ श्रृंखला के दौरान भारत की अनुकूल परिस्थितियों में अपने फॉर्म को फिर से हासिल करेंगे| लेकिन यहाँ भी उनके फॉर्म में सुधार के कोई संकेत नहीं नज़र आये, क्योंकि उन्होंने पांच मैचों की सीरीज के तीन मैचों में 13, 18 और 2 का स्कोर बनाया था|

फिर उन्हें अंतिम दो मैचों के लिए टीम से बाहर कर दिया गया था और रायडू ने मौजूदा आईपीएल में भी अभी तक इस बात के कोई संकेत नहीं दिए हैं, जिससे कि यह साबित हो सके कि वह अभी भी भारत की विश्व कप टीम का हिस्सा बन सकते हैं| 

आईपीएल के इस सीज़न के पहले तीन मैचों में उन्होंने 28, 5 और 1 का स्कोर बनाया था और मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए मुकाबले के दौरान बुधवार को एक बार फिर उनके फॉर्म ने उन्हें आलोचना के घेरे में लाके खड़ा कर दिया है| मुंबई के जबरदस्त आक्रमण के खिलाफ 171 रनों का पीछा करते हुए, चेन्नई सुपर किंग्स को अच्छी शुरुआत की जरूरत थी, लेकिन रायडू ने एक बार फिर से न सिर्फ टीम को बल्कि फैंस को भी निराश किया हैं| जिसके तुरंत बाद फैंस ने एक और ख़राब प्रदर्शन  के लिए उनकी आलोचना शुरू कर दी| ऐसी ही कुछ प्रतिक्रियाएं यहाँ देखी जा सकती हैं-

 

 
 

By Pooja Soni - 04 Apr, 2019

    Share Via