कपिल देव के अनुसार रिषभ पंत की तुलना महेंद्र सिंह धोनी से नहीं की जा सकती हैं

रिषभ पंत ओट महेंद्र सिंह धोनी | Getty

टीम की पहली विश्व कप विजेता टीम के कप्तान कपिल देव का मानना है कि विकेटकीपर बल्लेबाज रिषभ पंत एक प्रतिभावान क्रिकेटर है, लेकिन उनकी तुलना महेंद्र सिंह धोनी से नहीं की जा सकती हैं|

पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार को कपिल ने एक कार्यक्रम में कहा हैं कि, ‘‘आप कभी भी किसी की भी तुलना धोनी से नहीं कर सकते हैं| कोई भी कभी भी धोनी के स्तर के खिलाड़ी की जगह नहीं ले सकता हैं| पंत एक प्रतिभावान खिलाड़ी है और धोनी के साथ उनकी तुलना करके हमें उन्हें दबाव में नहीं डालना चाहिए| उनका समय निश्चित ही आयेगा|"

कपिल ने भारतीय तेज़ गेंदबाज़ो पर वर्कलोड प्रबंधन के मुद्दे को भी अधिक तूल नहीं देते हुए कहा हैं कि, ‘‘हम सभी पर काम का बोझ होता है| लेकिन इसका मतलब ये नहीं हैं कि हम इसे एक बड़ा मुद्दा बना रहे हैं| काम का बोझ क्या है? मेहनत करनी है ना नहीं? क्या आप मेहनत भी नहीं करोगे?’"

मौजूदा टीम के ऑलराउंडर्स हार्दिक पंड्या और विजय शंकर की गेंदबाजी कुछ खास नहीं है, लेकिन कपिल ने आलोचना करने से मना किया हैं|

पूर्व भारतीय कप्तान का कहना हैं कि, ‘‘विश्व कप जीतना दुकान से मिठाई खरीदने जैसा नहीं हैं| यह एक मिशन है और इस समय मैं टीम इंडिया की आलोचना करने वाला आलोचक नहीं बनना चाहता हूँ| मैं कमजोर पक्षों को निशाना बनाने की बजाय मजबूत पक्षों पर ध्यान देना चाहूंगा|"

उन्होंने आगे कहा हैं कि , ‘‘विश्व कप चार साल की योजना का एक समापन है| मुझे भरोसा है कि हमारी चयन समिति ने खिलाड़ियों के सही समूह का चयन किया होगा| अब ये खिलाड़ियों पर निर्भर करता है कि वे योजना को निष्पादित करे| इसके आलावा इस तरह के टूर्नामेंट में थोड़े से भाग्य की भी जरूरत होती है|"

 
 

By Pooja Soni - 04 Apr, 2019

    Share Via