IPL 2019 : महेंद्र सिंह धोनी और सुरेश रैना ने वानखेड़े में ग्राउंड स्टाफ के साथ खिचवाई ये विशेष तस्वीर

महेंद्र सिंह धोनी | IANS

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और उनके साथी खिलाड़ी सुरेश रैना को बुधवार को इंडियन प्रीमियर लीग में घरेलू टीम मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपने मुकाबले से पहले मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में ग्राउंड स्टाफ के साथ एक विशेष तस्वीर खिचवाते हुए देखा गया|

चेन्नई के ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह और मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी कोच जहीर खान भी इस विशेष तस्वीर का हिस्सा बनते हुए नज़र आये| इस तस्वीर को चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने सोशल मीडिया आकउंट पर पोस्ट किया हैं|

इस तस्वीर के कैप्शन में चेन्नई ने लिखा हैं कि, "देश के बेटों के साथ|" चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस बुधवार को वानखेड़े में एक-दूसरे का सामना करेंगे| सीएसके की टीम आईपीएल के इस सीज़न में अब तक की एकमात्र ऐसी टीम हैं, जिसमे एक मैच मैच में हार का सामना नहीं किया हैं|

जिसके चलते उन्होंने तीन खेले गए मैचों में जीत ही हासिल की है, जबकि इसके विपरीत मुंबई इंडियंस ने अपने तीन मैचों में से केवल एक मैच में ही जीत दर्ज की हैं|

37 वर्षीय पूर्व भारतीय कप्तान ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेले गए पिछले मुकाबले में 46 गेंदों में 75 रनों की पारी खेलकर अपनी टीम को 175/5 के स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी| 

 
 

By Pooja Soni - 03 Apr, 2019

    Share Via