https://117.18.0.18/ https://202.95.10.186/ pkv games bandarqq dominoqq slot depo 5k depo 25 bonus 25 slot indosat pkv games dominoqq pkv games pkv games bandarqq pkv games bandarqq dominoqq pkv games dominoqq bandarqq bandarqq pkv games dominoqq https://ro.gnjoy.in.th/wp-includes/js/plupload/ slot depo 5k slot indosat
CWC 2019: ग्लेन मैक्ग्रा ने भारत और इंग्लैंड को विश्वकप का सबसे बड़ा दावेदार माना

CWC 2019: ग्लेन मैक्ग्रा ने भारत और इंग्लैंड को विश्वकप का सबसे बड़ा दावेदार माना

ग्लेन मैक्ग्रा | Gettyऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा ने बुधवार को दिए एक साक्षात्कार में भारत और इंग्लैंड को आगामी विश्वकप की सबसे प्रभावी दावेदार माना। मैक्ग्रा ने इस दौरान ये भी कहा की इन 50 ओवर वाले मैचों में विराट कोहली की टीम के लिए उनकी गेंदबाजी सबसे महत्वपूर्ण साबित होगी।

ऑस्ट्रेलिया के पिछले कुछ समय के प्रदर्शन को देखते हुए मैक्ग्रा ने ये भी कहा की भारत के खिलाफ सीरीज जीत ने 30 मई से लंदन में हो रहे विश्वकप में उनके जीतने की संभावनाओं को बहुत अधिक बढ़ा दिया है।

"इसको जीतने वालों दावेदारों में टॉप दो टीमें इंग्लैंड और भारत है। वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज इंग्लैंड के लिए मुश्किल समय था और भारत भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हारा है। तो यहाँ पर प्रतियोगिता काफी मुश्किल होगी। भारत के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज जीतने के बाद ऑस्ट्रेलिया की विश्वकप जीतने की संभावनाओं में भी काफी ज्यादा बढ़ोतरी हुई है।"

"भारत में वनडे और टी20 की सीरीज की जीत ऑस्ट्रेलिया के आत्मविश्वास में काफी ज्यादा बढ़ोतरी करेगी। इसके साथ ही टीम इन दोनों (स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर) के चलते टीम और भी मजबूत हो गयी है, और जो खिलाड़ी पिछले कुछ समय से चोट के चलते बाहर चल रहे है।"

मैक्ग्रा ने कहा की ऑस्ट्रेलिया के दौरे के दौरान वो भारतीय तेज गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से बिलकुल भी हैरान नहीं थे।

"में बिलकुल भी हैरान नहीं था... उन्होंने बहुत ही अच्छा किया। उन्होंने एक टीम की तरह शानदार गेंदबाजी की और यहाँ कोई कमजोरी नहीं थी। जिस गति से वो गेंदबाजी करते है, लगातार जिस नियंत्रण के साथ वो गेंदबाजी करते है, उन्होंने मुझे काफी खुश किया है।"

 
 

By Raj Kumar - 22 Mar, 2019

    Share Via