https://117.18.0.18/ https://202.95.10.186/ pkv games bandarqq dominoqq slot depo 5k depo 25 bonus 25 slot indosat pkv games dominoqq pkv games pkv games bandarqq pkv games bandarqq dominoqq pkv games dominoqq bandarqq bandarqq pkv games dominoqq https://ro.gnjoy.in.th/wp-includes/js/plupload/ slot depo 5k slot indosat
जॉन बुकानन के अनुसार कप्तान विराट कोहली ने सौरव गांगुली की विरासत को आगे बढ़ाया हैं

जॉन बुकानन के अनुसार कप्तान विराट कोहली ने सौरव गांगुली की विरासत को आगे बढ़ाया हैं

विराट कोहली और सौरव गांगुली | Getty

पर्थ में दूसरे टेस्ट में मिली हार के बाद भारतीय कप्तानी पर सवाल उठाये जा रहे हैं| लेकिन पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कोच जॉन बुकानन ने विराट कोहली के नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए कहा हैं कि उन्होंने सौरव गांगुली की विरासत को जारी रखा है|

मुंबई मिरर के साथ एक साक्षात्कार में, बुकानन ने कहा हैं कि कोहली ने बहुत ही अच्छी तरह से खेल में 'अद्भुत रंग' लाए हैं| उन्होंने कहा हैं कि, "विराट ने पूर्व कप्तान सौरव गांगुली की परंपरा को जारी रखा है| वह किसी भी समय अपने फैसले से पीछे नहीं हटे हैं और हमेशा ही बाकी खिलाड़ियों को भी ऐसा करने के लिए प्रोत्साहित किया हैं| वह इस खेल में कई अद्भुत रंग लेकर आए हैं| कभी-कभी वह दायरे से बाहर भी काम करते हैं, लेकिन मुझे अभी भी लगता है कि वह क्रिकेट के खेल का सम्मान करते हैं| वह खेल के इतिहास का भी सम्मान करते हैं|"

"मुझे लगता है कि उनकी तरह नेतृत्वकर्ता की भारतीय टीम को जरूरत है| सिर्फ तकनीकि दृष्टि से नहीं बल्कि नेतृत्व की दृष्टि से भी वह अपनी विरासत को आगे बढ़ाएंगे| और विराट वह व्यक्ति हैं जिन्होंने गांगुली की विरासत को आगे बढ़ाया है|"

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कोच ने 2018 में घर से दूर एक बल्लेबाज के रूप में उनके लगातार प्रदर्शन के लिए भारतीय कप्तान की भी प्रशंसा भी की हैं और कहा हैं कि, "अंतिम टीम में उनका बनाया गया शतक इस बात का उदाहरण है कि वह कितने अच्छे खिलाड़ी हैं| आधुनिक क्रिकेट में ज्यादातर टीमों और क्रिकेटरों को घर से बाहर खेलने में काफी मुश्किलें होती हैं, क्योंकि वर्तमान कार्यक्रम किसी को दूसरे देश के अनुकूल खुद को ढालने के लिए उतना समय नहीं देता हैं, जिस्तनी कि उसे जरूरत होती है| वह तकनीकी रूप से बहुत ही सक्षम खिलाड़ी हैं|"

बुकानन ने कहा हैं कि , "आठ साल अवधि में जब मैं कोच था, तो इस तरह की कुछ ही घटनाएं हुईं हैं| लेकिन इनसब के बावजूद उस समय की ऑस्ट्रेलियाई टीम को कुछ लोगों ने ‘बदसूरत टीम’ भी कहा था| हालांकि उस टीम और पिछले दो वर्ष की ऑस्ट्रेलियाई टीम की तुलना करेंगे तो पता लगेगा, कि उस समय के खिलाड़ियों ने अपने व्यवहार और तौर-तरीकों में बदलाव किया हैं| उन्होंने अलग-अलग कारणों और अलग-अलग चरणों में खुद को बदला हैं| हर बार मुझे लगता है कि हमने उनके साथ बहुत ही तीव्र गति  से और परिपक्व व्यवहार किया हैं|"
 

 
 

By Pooja Soni - 22 Dec, 2018

    Share Via