https://117.18.0.18/ https://202.95.10.186/ pkv games bandarqq dominoqq slot depo 5k depo 25 bonus 25 slot indosat pkv games dominoqq pkv games pkv games bandarqq pkv games bandarqq dominoqq pkv games dominoqq bandarqq bandarqq pkv games dominoqq https://ro.gnjoy.in.th/wp-includes/js/plupload/ slot depo 5k slot indosat
राशिद खान ने अपनी पसंदीदा बॉलीवुड एक्ट्रेस के बताये नाम, जिनका हैं भारतीय क्रिकेट से गहरा संबंध

राशिद खान ने अपनी पसंदीदा बॉलीवुड एक्ट्रेस के बताये नाम, जिनका हैं भारतीय क्रिकेट से गहरा संबंध

राशिद खान | Getty

एक क्रिकेट राष्ट्र के रूप में अफगानिस्तान ने फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने के लिए दुनिया भर में जाने वाले शीर्ष-श्रेणी के T20 खिलाड़ियों का उत्पादन किया हैं|

वही उनकी जबरदस्त प्रगति का श्रेय पूरी टीम को दिया जाना चाहिए| साथ ही इस तथ्य से भी इनकार नहीं किया जा रहा है कि इस रोमांचक इकाई में एकमात्र सबसे प्रभावशाली खिलाड़ी 20 वर्षीय राशिद खान है| ये लेग ब्रेक गेंदबाज वर्तमान में आईसीसी की T20 आई में नंबर 1 गेंदबाज और 50 ओवर के खेल में दूसरे नंबर पर मौजूद हैं|

अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर उनके मिलियन फॉलोवर्स वास्तव में उनकी लोकप्रियता के लिए एक प्रमाण पत्र है और यही वह जगह है जहाँ राशिद ने "आस्क मी एनीथिंग" के माध्यम से अपने  फॉलोवर्स से उनसे सवाल पूछने को कहा| उन कई सवालो में से एक, बॉलीवुड के दो लोकप्रिय नामों में शामिल होने वाला सवाल सबसे मजेदार था|

उनके फोल्लोवेर्स में से एक ने उनसे पूछा कि उनकी पसंदीदा अभिनेत्री कौन है राशिद ने भी तुरंत ही इसका जवाब पोस्ट किया| इसके अलावा उन्होंने एक नहीं बल्कि दो बॉलीवुड अभिनेत्रियों के नाम लिखे, जो कि बॉलीवुड की बड़ी स्टार हैं और यहाँ तक कि उन दोनों का ही भारतीय क्रिकेट के साथ एक मजबूत संबंध भी हैं|

इन दो नामो से पहला नाम अनुष्का शर्मा का था, जैसा कि सभी इस बात को भली-भांति जानते हैं, कि अनुष्का भारतीय कप्तान विराट कोहली की पत्नी भी है| मिस्ट्री स्पिनर ने 'रन मशीन' के लिए अपनी प्रशंसा भी व्यक्त कर चुके हैं और अब विराट की प्रतिभावान पत्नी के लिए अपनी पसंद व्यक्त की है|
 
राशिद ने दूसरी अभिनेत्री के नाम में प्रीति जिंटा का नाम लिया| है| प्रीति एक उद्यमी के रूप में भी समान रूप से प्रसिद्ध है, क्योंकि वह आईपीएल फ्रेंचाइजी किंग्स इलेवन पंजाब की सह-मालिक भी हैं| 

 
 

By Pooja Soni - 14 Dec, 2018

    Share Via