चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स के नए लुक का किया स्वागत

दिल्ली कैपिटल्स

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की फ्रेंचाइजी दिल्ली डेयरवडेविल्स अब डेयरडेविल्स नहीं रही, क्योकि 12वें आईपीएल सीजन के लिए दिल्ली डेयरडेविल्स ने अपना नाम बदलकर दिल्ली कैपिटल्स रख लिया हैं|  

इसके साथ ही दिल्ली फ्रेंचाइजी ने टीम का लोगो भी पूरी तरह से बदल दिया है और इसे एक नया चेहरा दिया हैं| दिल्ली में हुए एक कार्यक्रम के दौरान टीम के नए नाम और लोगो की घोषणा की गई थी|फ्रेंचाइजी के मालिकों ने हाल ही में मीडिया में इसकी जानकारी दी घोषणा की और नाम परिवर्तन की रिपोर्ट की पुष्टि भी की|  

नाम बदल सकता है, लेकिन टीम का मुख्य समूह टूर्नामेंट के अगले संस्करण भी समान ही रहेगा| यह भी पुष्टि की गई कि युवा श्रेयस अय्यर आईपीएल 2019 में भी टीम का नेतृत्व जारी रखेंगे| दिल्ली फ्रेंचाइजी के टीम के नए नाम की घोषणा के तुरंत बाद ही, चेन्नई सुपर किंग्स के सोशल मीडिया के माध्यम से ट्विटर पर 'नई' टीम का स्वागत किया|

उन्होंने  फ्रेंचाइजी के नए नाम के आगमन पर अपनी खुशी व्यक्त की| उन्होंने चेन्नई में 'वरूगा वरूगा थाला सिटी' के माध्यम से दिल्ली कैपिटल्स का स्वागत किया, जिसका तमिल ट्रांसलेट 'वेलकम वेलकम थाला सिटी' हैं|

 

 
 

By Pooja Soni - 05 Dec, 2018

    Share Via