https://117.18.0.18/ https://202.95.10.186/ pkv games bandarqq dominoqq slot depo 5k depo 25 bonus 25 slot indosat pkv games dominoqq pkv games pkv games bandarqq pkv games bandarqq dominoqq pkv games dominoqq bandarqq bandarqq pkv games dominoqq https://ro.gnjoy.in.th/wp-includes/js/plupload/ slot depo 5k slot indosat
जावेद मियांदाद ने शाहिद अफरीदी के कश्मीर पे दिए बयान पर दी अपनी प्रतिक्रिया

जावेद मियांदाद ने शाहिद अफरीदी के कश्मीर पे दिए बयान पर दी अपनी प्रतिक्रिया

जावेद मियांदाद | Twitter

पूर्व पाकिस्तानी कप्तान जावेद मियांदाद ने अपने साथी क्रिकेटरों को सलाह दी है कि वे विवादों से बचने के लिए राजनीतिक और अन्य संवेदनशील मुद्दों पर विचारों से बचें|

कश्मीर मुद्दे पर ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी द्वारा की गई टिप्पणियों के बाद ही उन्होंने ये सलाह दी हैं| पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार मियांदाद ने कराची में मीडिया से बात करते हुए कहा हैं कि, "मैं कहूँगा कि अफरीदी ने जो भी कहा उपयुक्त नहीं था और इससे बचा जाना चाहिए था| राजनीतिक और संवेदनशील मुद्दों पर बयान देने से बचने के लिए क्रिकेटरों के लिए यह सबसे अच्छा तरीका है| जब तक वे सेवानिवृत्त नहीं होते हैं और एक नया करियर शुरू करने का फैसला नहीं करते हैं, तब तक उन्हें  क्रिकेट पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए|" 
 

कश्मीर पर अफरीदी की टिप्पणियों को एक वीडियो देखा जा सकता है, जो कि बुधवार को वायरल भी हो गया हैं| अफरीदी ने ट्वीट करते हुए लिखा था कि, "भारतीय मीडिया द्वारा मेरी टिप्पणियों को गलत दिखाया जा रहा है| मैं अपने देश के बारे में भावुक हूँ और कश्मीरियों के संघर्षों को बहुत महत्व देता हूँ| मानवता को जीतना चाहिए और उन्हें अपने अधिकार प्राप्त करना चाहिए|" उन्होंने ये भी कहा कि ये क्लिप अधूरा है और जिसका गलत मतलब निकाला जा रहा हैं|

अफरीदी ने कहा था कि, "कश्मीर अनसुलझा विवाद है और क्रूर भारतीय कब्जे में है| संयुक्त राष्ट्र संकल्प के अनुसार इसे हल किया जाना चाहिए| मैं खुद को हर पाकिस्तानी के साथ कश्मीरी स्वतंत्रता संग्राम को समर्थन देता हूँ| कश्मीर पाकिस्तान से संबंधित है| " यह पहली बार नहीं है जब अफरीदी ने अपनी टिप्पणियों कि वजह से खुद को विवादों में पाया हैं|  

 
 

By Pooja Soni - 16 Nov, 2018

    Share Via