https://117.18.0.18/ https://202.95.10.186/ pkv games bandarqq dominoqq slot depo 5k depo 25 bonus 25 slot indosat pkv games dominoqq pkv games pkv games bandarqq pkv games bandarqq dominoqq pkv games dominoqq bandarqq bandarqq pkv games dominoqq https://ro.gnjoy.in.th/wp-includes/js/plupload/ slot depo 5k slot indosat
युवराज सिंह ने अपने परिवार के साथ शाम को और भी विशेष बनाने के लिए पत्नी हैज़ल कीच की तारीफ की

युवराज सिंह ने अपने परिवार के साथ शाम को और भी विशेष बनाने के लिए पत्नी हैज़ल कीच की तारीफ की

युवराज सिंह ने पत्नी हैज़ल कीच के साथ

भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह, जो 30 जून, 2017 को वनडे इंटरनेशनल (ओडीआई) मैच में विंडीज़ के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय मैच में आखिरी बार नज़र आये थे, वर्तमान में अपने परिवार के साथ समय व्यतीत कर रहे हैं| 

रविवार को, युवराज सिंह ने इंस्टाग्राम पर अपने परिवार के साथ एक ऐसी फोटो शेयर की, जहाँ  उन्हें अपनी मां शबनम सिंह और पत्नी हैज़ल कीच के साथ कुछ आनंदमय समय व्यतीत करते हुए देखा जा सकता हैं| साथ ही 36 वर्षीय युवराज सिंह ने इस शाम को और भी विशेष बनाने के लिए हैज़ल की प्रशंसा भी की|

युवराज 30 नवंबर, 2016 को ब्रिटिश-मॉरीशियन मॉडल हैज़ल से शादी के बंधन में बंधे थे और तब से उन्हें इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के दौरान अपने पति का समर्थन करते हुए भी देखा गया हैं|

इसके पहले एक लोकप्रिय यूट्यूब शो मिस फील्ड पर कीच ने युवराज के साथ सामना की गई शुरुआती परेशानियों के बारे में खुलासा किया था| उन्होंने कहा था कि, "हमने शादी कर ली, और वह पहले से ही भारतीय टीम के लिए खेलना शुरू कर चुके थे| इसलिए उसे फिर से भारत के लिए चुना गया था| हमने शादी कर ली, हनीमून पर और फिर वह चला गया| और फिर, मैंने वास्तव में उसे कई महीनो तक नहीं देखा|"
 

36 वर्षीय ने टीम इंडिया के लिए 40 टेस्ट, 304 वनडे और 58 T20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं| 

 

 
 

By Pooja Soni - 29 Oct, 2018

    Share Via