https://117.18.0.18/ https://202.95.10.186/ pkv games bandarqq dominoqq slot depo 5k depo 25 bonus 25 slot indosat pkv games dominoqq pkv games pkv games bandarqq pkv games bandarqq dominoqq pkv games dominoqq bandarqq bandarqq pkv games dominoqq https://ro.gnjoy.in.th/wp-includes/js/plupload/ slot depo 5k slot indosat pkv games/ bandarqq dominoqq pkv games pkv games pkv games pkv games pkv games pkv games pkv games pkv games
विनोद कांबली के अनुसार ऑस्ट्रेलिया के लिए एमएस धोनी को T20 टीम में चुना जाना चाहिए था

विनोद कांबली के अनुसार ऑस्ट्रेलिया के लिए एमएस धोनी को T20 टीम में चुना जाना चाहिए था

महेंद्र सिंह धोनी | businesstoday

पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पिछले काफी समय से रन बनाने में नाकाम रहे हैं|

पहले इंग्लैंड दौरा, फिर एशिया कप और अब वेस्टइंडीज के खिलाफ भी धोनी को रन बनाने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा| जिसके चलते धोनी को आगामी वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ T20 टीम से बाहर रखा गया हैं| जिसके बाद धोनी के करियर को लेकर काफी सवाल उठाये जा रहे हैं|

शुक्रवार को एमएसके प्रसाद की अध्यक्षता वाली चयन समिति ने फैसला लिया कि धोनी को ‘‘आराम’’ दिया जाना चाहिए और टीम इंडिया अब दूसरे विकेटकीपर की तलाश में हैं| वही जब उनसे ये भी सवाल पूछा गया था कि क्या धोनी का T20 करियर खत्म हो गया है, तो इस पर प्रसाद ने कहा था कि अभी नहीं, लेकिन वे दूसरे विकेटकीपर की जगह के लिए अन्य कीपर्स को परखना चाहते हैं|

शुक्रवार को घोषित की गई T20 टीमों में दो विकेटकीपर रिषभ पंत और दिनेश कार्तिक का नाम शामिल किया गया हैं| टेस्ट टीम में पार्थिव पटेल की भी वापसी हुई है| इंग्लैंड में खेले गए 3 वनडे मैचों में भी धोनी सिर्फ 79 रन ही बना पाए थे| एशिया कप में भी धोनी ने चार पारियों में सिर्फ 19.25 की औसत से 77 रन बनाये थे| अब तक की खेली गई 10 पारियों में उनके बल्ले से 28.12 के बहुत ही साधारण औसत से रन बने हैं|

भले ही चयनकर्ताओं ने धोनी को नज़रअंदाज़ कर दिया हो, लेकिन फिर भी, प्रशंसकों ने धोनी को अभी भी नहीं छोड़ा हैं और टीम में धोनी को शामिल नहीं किये जाने की खबर सुनने के बाद उनके प्रशंसक काफी गुस्से में हैं| यहां तक ​​कि विशेषज्ञ और पूर्व क्रिकेटर्स भी इस फैसले से सहमत नहीं हैं|

पूर्व भारतीय बल्लेबाज विनोद कांबली ने ट्विटर के माध्यम से कहा हैं कि, "मेरे अनुसार धोनी को T20 टीम का हिस्सा होना चाहिए था| उन्हें विश्व कप तक पहुंचने वाली टीम में रहने की जरूरत है और अब उन्हें छोड़ देना, मेरी समझ में नहीं आ रहा हैं| आप क्या सोचते हैं?"

 

 
 

By Pooja Soni - 27 Oct, 2018

    Share Via