https://117.18.0.18/ https://202.95.10.186/ pkv games bandarqq dominoqq slot depo 5k depo 25 bonus 25 slot indosat pkv games dominoqq pkv games pkv games bandarqq pkv games bandarqq dominoqq pkv games dominoqq bandarqq bandarqq pkv games dominoqq https://ro.gnjoy.in.th/wp-includes/js/plupload/ slot depo 5k slot indosat
जोन्टी रोड्स के अनुसार एमएस धोनी अभी भी एक बहुत ही प्रभावशाली खिलाड़ी है

जोन्टी रोड्स के अनुसार एमएस धोनी अभी भी एक बहुत ही प्रभावशाली खिलाड़ी है

महेंद्र सिंह धोनी | Gettyचूंकि 2019 विश्व कप के शुरू होने में सिर्फ आठ महीने ही बाकी हैं, ऐसे में विराट कोहली और टीम प्रबंधन को नंबर 5 एमएस धोनी के होने या न होने के कठिन सवाल को हल करना होगा|  

ऋषभ पंत का उदय बहुत ही शानदार तरीके से हुआ, जिसका ये मतलब है कि चयनकर्ताओं के पास और अन्य विकल्प भी हैं| ये भी कहा गया हैं कि धोनी सबसे कम प्रारूप में सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर बने रहे हैं, जिसका समर्थन दोनों कोहली और चयनकर्ताओं के अध्यक्ष एमएसके प्रसाद ने भी किया हैं|

लेकिन 37 की उम्र में मध्य ओवर में रन रेट को उठाने की उनकी क्षमता, जिसे एक समय उनकी सबसे बड़ी ताकत माना जाता था, अब उनकी कमजोरी बन गई है| जबकि वह वनडे क्रिकेट में एक अप्रभावशाली 50.62 का औसत रखे हुए है, जिसके चलते 2018 में उनका फॉर्म कुछ खास नहीं रहा| 2018 में 10 एकदिवसीय पारी में, धोनी ने 28.13 की औसत से सिर्फ 225 रन ही बनाए हैं|

आईपीएल 2018 में, धोनी ने 15 पारियो में 75.83 की औसत से 455 रन बनाये थे, लेकिन उसके बाद से उन्होंने राष्ट्रीय टीम के लिए ख़राब प्रदर्शन ही किया है|
 
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स ने धोनी के लिए अपना समर्थन व्यक्त करते हुए कहा था कि, "वह हर साल के हर दिन में अपनी टीम में एमएस धोनी को खिलाएंगे| वह 80 की उम्र में व्हीलचेयर में ही क्यों न हो, वह फिर भी मेरी टीम के लिए खेलेंगे|" उनके ये कहने के बाद उनके साथी और पूर्व दक्षिण अफ़्रीकी ऑलराउंडर जोन्टी रोड्स ने भी धोनी को अपना समर्थन दिया हैं|  

स्पोर्टस्टार की रिपोर्ट के अनुसार रोड्स ने कहा हैं कि, "वह (धोनी) अभी भी एक बहुत ही प्रभावशाली खिलाड़ी है| यह इसके बारे में हैं कि आप कहाँ योगदान करते हैं और कैसे इसे करते हैं|"  

ये कहना पर्याप्त होगा, धोनी की खराब बल्लेबाजी फॉर्म के बावजूद, वह अभी भी भारत की सीमित ओवरों के विकेटकीपर-बल्लेबाज के रूप में पहली पसद हैं|  

 
 

By Pooja Soni - 24 Oct, 2018

    Share Via