https://117.18.0.18/ https://202.95.10.186/ pkv games bandarqq dominoqq slot depo 5k depo 25 bonus 25 slot indosat pkv games dominoqq pkv games pkv games bandarqq pkv games bandarqq dominoqq pkv games dominoqq bandarqq bandarqq pkv games dominoqq https://ro.gnjoy.in.th/wp-includes/js/plupload/ slot depo 5k slot indosat
बिशन सिंह बेदी के अनुसार आर अश्विन और रविंद्र जडेजा को दुर्बल कर दिया गया है

बिशन सिंह बेदी के अनुसार आर अश्विन और रविंद्र जडेजा को दुर्बल कर दिया गया है

 आर अश्विन और रविंद्र जडेजा | PTI

पूर्व भारतीय कप्तान बिशन सिंह बेदी ने शुक्रवार को कहा हैं कि भारतीय टीम थिंक टैंक द्वारा खेल के छोटे प्रारूपों में आर अश्विन और रविंद्र जडेजा की स्पिन जोड़ी ने शानदार काम किया था| 

पिछले महीने एशिया कप के दौरान जडेजा ने टीम में वापसी की थी, अश्विन ने साल 2017 में वेस्ट इंडीज के दौरे के बाद से भारत के लिए सफ़ेद गेंद का क्रिकेट नहीं खेला था| बेदी ने दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड में छोटे प्रारूपों में अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद युजेंद्र चहल और कुलदीप यादव जैसे कलाई वाले स्पिनरों के लिए विराट कोहली की प्राथमिकता पर सवाल उठाया हैं|

टाइम्स ऑफ़ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार भारतीय क्रिकेट में उत्कृष्ट योगदान के लिए एमए चिदंबरम जन्म शताब्दी पुरस्कार प्राप्त करने वाले पूर्व बाएं हाथ के स्पिनर ने कहा हैं कि, "कप्तान के पास कुछ प्राथमिकताएं होनी चाहिए और यह हमेशा एक अच्छा संकेत है| अगर आपके पास प्राथमिकता है तो उसके परिणाम भी दिखाना चाहिए| श्रीलंका और वेस्टइंडीज जैसी टीमों के खिलाफ नहीं हैं| मुझे दृढ़ता से लगता है कि अश्विन और जडेजा दोनों को दुर्बल कर दिया गया हैं| (यूजवेन्द्र) चहल और (कुलदीप) यादव जैसे रूकीज़ आईपीएल के उत्पाद हैं और उनके बीच एक बड़ा अंतर है|"

जीआर विश्वनाथ, जो इस समारोह का हिस्सा थे, ने स्पष्ट कहा हैं कि कोहली के पास एक महान कप्तान के रूप में सम्मानित होने से पहले कवर करने के लिए कुछ अंतर था| उन्होंने कहा कि, "वह वास्तव में अच्छा कर रहे है, लेकिन वह अभी साबित नहीं हुए है कि वह सबसे अच्छे हैं| उसे विदेश में एक श्रृंखला जीतनी है| वह दो बार इसके करीब भी आये हैं, लेकिन फिर भी उन्होंने पर्याप्त नहीं किया| कप्तान कोहली से और उम्मीदें हैं| वह अभी भी कप्तान के रूप में युवा हैं| वह उस स्तर तक नहीं पहुंच पाए हैं, लेकिन मुझे पूरा भरोसा है कि वह एक दिन उस चरण तक पहुंच जायेंगे|"

बेदी ने विश्वनाथ के विचार भी शेयर किये और कहा कि, "मुझे यह कहने में खेद है कि मीडिया कोई रीढ़ नहीं दिखा रहा है| एक संवाददाता है जिसे कोहली ने बहुत ही क्रूरता से चुप करा दिया था| कोई भी आपकी मंजूरी के बिना या आपकी सहानुभूति के बिना आपको नीचे नहीं दिखा सकता है| मैं अपने खेल के दिनों के दौरान भी इसी तरह से सोचता था| सम्मान (खिलाड़ी द्वारा) अर्जित किया जाना चाहिए और आदेश नहीं दिया जाना चाहिए|"

 
 

By Pooja Soni - 13 Oct, 2018

    Share Via