भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली,एक सफल क्रिकेटर और कप्तान होने के साथ ही, जहां तक कि स्टाइल स्टेटमेंट का सवाल है, एक ट्रेंडसेटर भी है|
वह अपने नवीनतम परिधानों के लिए और अपने लुक को लेकर काफी सावधानी बरतते हैं| वही फिटनेस को लेकर भी काफी सख्ती बरतते हैं, जिसके चलते उनकी बॉडी एक-दम फिट हैं और उनका बियर्ड लुक भी हमेशा परफेक्ट होता हैं, जो कि उनके लुक में और चार-चढ़ लगा देते हैं| हालाँकि उनकी पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा भी उनसे कम पीछे नहीं है|
30 वर्षीय अभिनेत्री की फिल्म 'सुई धागा' रिलीज़ हो चुकी हैं| वह एक प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेत्री है और उसे अपने लुक्स का काफी ख्याल भी रखती हैं और इसलिए उन्होंने एक आधुनिक अलमारी को बनवाया हैं| उनके कपड़ों के संग्रह ने कोहली को प्रभावित किया है, इतना ही नहीं साथ ही वह इससे ज्यादा प्रभावित हैं कि वह उनकी इस अलमारी पर छापा मारना चाहते हैं| भारतीय कप्तान ने उनके स्टाइल की भी सराहना की हैं|
Vogue India से बात करते हुए विराट ने कहा हैं कि, "मैं अनुष्का की अलमारी पर छापा मारना चाहूंगा| वह बहुत स्टाइलिश है और वह मेरे स्टाइल का भी बहुत ख्याल रखती हैं| अगर आप सोचते हैं कि वो बहुत ही शांत हैं, तो मेरी अच्छी तरह से क्यूरेटेड कूल लुक के लिए वही ज़िम्मेदार है|"