https://117.18.0.18/ https://202.95.10.186/ pkv games bandarqq dominoqq slot depo 5k depo 25 bonus 25 slot indosat pkv games dominoqq pkv games pkv games bandarqq pkv games bandarqq dominoqq pkv games dominoqq bandarqq bandarqq pkv games dominoqq https://ro.gnjoy.in.th/wp-includes/js/plupload/ slot depo 5k slot indosat
Asia Cup 2018 : एमएस धोनी के शून्य पर आउट होने पर फैंस हुए निराश

Asia Cup 2018 : एमएस धोनी के शून्य पर आउट होने पर फैंस हुए निराश

 एमएस धोनी | Getty

जब एमएस धोनी दुबई अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में बल्लेबाजी करने के लिए आए तो उन्हें भीड़ से काफी जोरदार उत्साह मिला|

शिखर धवन के आउट होने के बाद धोनी 41 वें ओवर में बल्लेबाज़ी करने आये थे और प्रशंसकों ने उम्मीद की थी कि वह अनुभवहीन हांगकांग गेंदबाजी हमले पर रोक लगा देंगे| लेकिन विकेटकीपर बल्लेबाज के अपने खराब प्रदर्शन को इंग्लैंड से लेकर एशिया कप तक जारी रखा और साथ ही वह 33 वर्षीय गेंदबाज एहसान खान द्वारा तीन गेंद पर ही शून्य पर आउट हो गए|
 
धोनी सिर्फ तीन गेंदें ही खेल पाए और मैदान पर मौजूद सभी दर्शक सन्न थे और इसी के साथ धोनी ने अपने लाखों फैन्स का दिल भी तोड़ दिया| धोनी एशिया कप 2018 के अपने पहले ही मैच में शून्य पर आउट हो गए| 322 वनडे मैच खेल खेलने वाले धोनी नौवीं बार शून्य पर आउट हुए हैं| इससे धोनी के फैन्स को काफी निराशा हुई| इस बीच, धोनी के आउट होने के बाद ट्विटर पर पीड़ित संदेशों की बाढ़ आ गई थी, जबकि उनमें से कुछ ने उन्हें इंग्लैंड श्रृंखला के दौरान भी रिटायर होने क सलाह दे डाली थी| 

टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 286 रन बनाए थे| हॉन्गकॉन्ग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया था| भारत ने 40.3 ओवरों में 240 रन बनाकर बड़े लक्ष्य की ओर बढ़ रही थी| लेकिन शिखर धवन के आउट होते ही भारत के लगातार विकेट गिरते रहे| इंग्लैंड में खराब प्रदर्शन के बाद भी धवन से बहुत उम्मीदें थीं, लेकिन पूर्व कप्तान धोनी ने तो यहाँ भी बल्ले से निराश किया| धोनी के आउट होने के बाद मध्य क्रम बिखर सा गया था|  

 

 

 

 

 

 

 

 

 
 

By Pooja Soni - 19 Sep, 2018

    Share Via