बीसीसीआई में यौन उत्पीड़न के मामले में चुप्पी साधने पर सीओए प्रमुख विनोद राय पर उठाये गए सवाल

विनोद राय | Getty

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के एक वरिष्ठ अधिकारी पर यौन प्रताड़ना के आरोप लगाए गए हैं|

इस बात का खुलासा खुद क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बिहार के सचिव आदित्य कुमार ने किया हैं|आदित्य कुमार ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त की गई प्रशासकों की समिति (COA) के चीफ विनोद राय को पत्र लिखा है| इस पत्र में उन्होंने विनोद राय पर भी अपना निशाना साधते हुए यौन उत्पीड़न के इस मामले में कोई कारवाई ना करने के लिए उनकी आलोचना की है|

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, इस पत्र में आदित्य ने विनोद पर आरोप लगाया हैं कि वह बीसीसीआई की एक महिला कर्मी के यौन उत्पीड़न के मुद्दे पर चुप्पी साढ़े हुए हैं| हालांकि उन्होंने इस पत्र में आरोपी के नाम का खुलासा नहीं किया गया हैं|

पत्र में लिखा गया है कि, "वह अपने कर्तव्य निभाने में असफल रहे हैं और उन्होंने इस मामले की जांच के लिए कोई आंतरिक जांच भी नहीं कराइ हैं, जबकि सुप्रीम कोर्ट ने भारत में यौन उत्पीड़न के मामलों की जांच के लिए विशाखा गाइडलाइंस गठित की हैं| साथ ही विनोद राय ने यह मामला जिला शिकायत समिति के पास भी नहीं भेजा हैं|"

आदित्य कुमार ने यौन उत्पीड़न जैसे मामलों की जांच के लिए बोर्ड में किसी कमेटी या ऐसे किसी सिस्टम के ना होने पर भी हैरानी जताई हैं| उन्होंने पत्र में ये भी कहा है कि बोर्ड ने अपनी खुद की शिकायत समिति का गठन अप्रैल साल 2018 में किया था|

विनोद राय को संबोधित करते हुए आदित्य ने आगे ये भी लिखा है कि, "यह बहुत ही शर्मनाक है कि आपने एक वरिष्ठ अधिकारी को बचाने के लिए कानून के विपरीत जाकर कारवाई की गई हैं| आरोपी अधिकारी ने पीड़िता महिला कर्मी को धमकाकर उसे चुप करा दिया हैं| हालांकि पीड़िता ने अपने सहकर्मियों को इस बात के बारे में बताया था, लेकिन फिर भी कोई कारवाई नहीं की गई|" 

आदित्य गैर मान्यता प्राप्त क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बिहार के सचिव हैं और कुछ दिनों पहले ही बीसीसीआई से मान्यता प्राप्त बिहार क्रिकेट संघ ने आदित्य कुमार के बेटे पर 2 साल का प्रतिबंध लगाया हैं |

 
 

By Pooja Soni - 15 Sep, 2018

    Share Via