स्टाइलिश स्पिनर मयंक डागर ने किया अपने क्रश के नाम का खुलासा

मयंक डागर | cornerstone

मयंक डागर ने अभी तक भारत के लिए अपना डेब्यू मैच नहीं खेला हैं, लेकिन हिमाचल प्रदेश का ये स्टाइलिश स्पिनर इससे बहुत दूर नहीं है |

पिछले साल, 21 वर्षीय क्रिकेटर आईटी फर्म के लिए एक टीवी वाणिज्यिक में भारत की जूनियर टीम कोच राहुल द्रविड़ के साथ स्क्रीन पर दिखने के बाद सेव काफी सुर्खियों में रहते हैं | हाल ही में, डागर ने एक राज़ का खुलासा किया हैं |

पूर्व भारतीय कप्तान वीरेंद्र सहवाग के भतीजे डागर साल 2016 के अंडर -19 विश्वकप में अपने कारनामे के बाद से एक जाना-पहचाना चेहरा बन गए हैं, जिसमें टीम इंडिया उपविजेता बनी थी | डागर ने भारत को वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन तेज विकेट हासिल कराते हुए फाइनल मुकाबले में भारत की उम्मीदों को जगाये रखा था | उन्होंने टूर्नामेंट में खेले गए चार मैचों में 10 की औसत, 20 से कम की स्ट्राइक रेट और 2.88 की इकॉनमी ने 11 विकेट लिए थे |
 
डागर ने हाल ही में अपने क्रश के नाम का खुलासा किया हैं | हिंदुस्तान टाइम्स के साथ एक साक्षात्कार में डागर ने एक ऐसा खुलासा किया हैं, जिससे निश्चित रूप से कई महिला प्रशंसकों को निराशा होगी | उन्होंने अपने क्रश के नाम का खुलासा करते हुए कहा हैं कि, "सोनम बाजवा, जो कि एक पंजाबी अभिनेत्री |"

सोनम बाजवा 26 वर्षीय बाजवा मॉडल-अभिनेत्री हैं जो पंजाबी और तमिल फिल्मों में काम करती हैं | साल 2012 में फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता की एक प्रतिभागी रह चुकी सोनम ने साल 2014 पंजाबी फिल्म पंजाब 1984 में एक प्रमुख भूमिका निभाई थी |

हालांकि बाएं हाथ के स्पिनर से इसके बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि उनका रिलेशनशिप स्टेटस सिंगल ही हैं | डागर ने कहा कि, "मेरा खेल ही मेरा रिलेशनशिप है | जैसे कोई अपनी प्रेमिका के साथ वफादार रहता है, वैसे ही मैं अपने खेल के प्रति वफादार रहता हूँ |"

 
 

By Pooja Soni - 20 Aug, 2018

    Share Via