IPL 2018 : मैदान पर चेन्नई सुपर किंग्स दवारा एक हास्यास्पद पल देखने को मिला जिसके चलते किंग्स XI पंजाब को उपहार में मिले रन

 चेन्नई सुपर किंग्स | IANS

इंडियन प्रीमियर लीग के मौजूदा संस्करण में चेन्नई सुपर किंग्स काफी संतुलित टीम नज़र आ रही हैं |

चेन्नई की टीम पहले ही प्लेऑफ में पहुंच गई थी और इसी के साथ वे लीग चरणों के समापन के बाद अंक तालिका में भी दूसरे स्थान पर डटी हुई हैं | लेकिन कल (20 मई) को खेले गए मैच में उनके गेंदबाज़ो से एक भारी चूक हो गई, जिसके चलते विपक्ष की टीम से उन्हें 153 रनों का लक्ष्य दे डाला |

लुंगी एंगिडी ने चेन्नई के लिए इस मैच में चार ओवरों में महज 10 रन देकर पंजाब के 4 अहम विकेट निकाले | इस मैच में, करूण नायर ने अंत में 26 गेंद में 3 चौकों और 5 छक्कों से 54 रन की पारी खेलकर पंजाब को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचने में अहम भूमिका निभाई |  

खैर, मैच में इस सब के बावजूद सबकुछ चेन्नई सुपर किंग्स के पक्ष में ही आया | लेकिन पंजाब की पारी के दौरान मैदान पर एक विचित्र और हास्यास्पद पल देखने को मिला और तो और ये सब चेन्नई की गलतियों के परिणाम स्वरुप ही देखने को मिला | इस दौरान सीएसके फ़ील्डरो को गेंद के साथ मैदान पर खेलते हुए देखा गया, जिसके चलते पंजाब को चेन्नई दवारा कुछ रन यूँ ही उपहार में मिल गए |

किंग्स इलेवन पंजाब की पारी के 9वें ओवर में यह सबकुछ देखने को मिला | उस समय शार्दुल ठाकुर सुपर किंग्स के लिए गेंदबाज़ी कर रहे थे, क्योंकि मनोज तिवारी किंग्स के लिए स्ट्राइक पर थे | डेविड मिलर क्रीज के दूसरे छोर पर मौजूद थे | ठाकुर ने अच्छी लम्बी गेंदबाजी की, जिसके बाद मनोज तिवारी ने इसे मिड ऑफ क्षेत्र में पहुंचा दिया | बल्लेबाजों ने एक रन लेने का फैसला किया |

रविंद्र जडेजा ने कड़ी मेहनत करते हुए दौड़ लगाई और गेंद को गैर-स्ट्राइकर के अंत में सीधे डाल दिया | और वहाँ गेंद को पकड़ने के लिए कोई भी नहीं था और किंग्स को रन लेने का एक और मौका मिला गया | लेकिन ये सब यही समाप्त नहीं हुआ |  

इसके बाद ड्वेन ब्रावो ने गेंद को पकड़ने के लिए सीमा क्षेत्र की ओर दौड़ लगाई | उन्होंने ने भी एक बार फिर से स्ट्राइकर के अंत में गेंद को फेक दिया | और इस बार खुद एमएस धोनी गेंद को पकड़ने में नाकाम रहे और गेंद के पीछे-पीछे दौड़ लगाने लगे | 

जिसके चलते किंग्स ने भी इस मोके का फायदा उठाते हुए एक और रन ले लिया | सैम बिलिंग्स को गेंद को रोकने के लिए दौड़ लगाते हुए देखा गया और जिसके बाद कप्तान धोनी ने उन्हें गेंद को धीरे से फेंकने के लिए कहा | उन्होंने भी कप्तान की बात मानते हुए ऐसा ही किया और तब जाके चेन्नई सुपर किंग्स की इन गलतियों का सिलसिला ख़त्म हुआ | जिसका एक वीडियो यहाँ देखा जा सकता हैं -

 
 

By Pooja Soni - 21 May, 2018

    Share Via