https://117.18.0.18/ https://202.95.10.186/ pkv games bandarqq dominoqq slot depo 5k depo 25 bonus 25 slot indosat pkv games dominoqq pkv games pkv games bandarqq pkv games bandarqq dominoqq pkv games dominoqq bandarqq bandarqq pkv games dominoqq https://ro.gnjoy.in.th/wp-includes/js/plupload/ slot depo 5k slot indosat
IPL 2018 : ऋषभ पंत ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच से पहले साक्षी धोनी के साथ शेयर किये कुछ खास पल

IPL 2018 : ऋषभ पंत ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच से पहले साक्षी धोनी के साथ शेयर किये कुछ खास पल

ऋषभ पंत | IANS

इंडियन प्रीमियर लीग के मौजूदा संस्करण में युवा भारतीय बल्लेबाज ऋषभ पंत बहुत ही शानदार फॉर्म में हैं |

इस तरह से उन्होंने टूर्नामेंट में बहुत ही सफल रन बनाए हैं | अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन की बदौलत अब वे भी प्रतिष्ठित ऑरेंज कैप के लिए शीर्ष दावेदारों में से एक बन गए है | हालाँकि अपने शानदार  प्रदर्शन के बावजूद वे और उनकी टीम दिल्ली डेयरडेविल्स दुर्भाग्य से प्लेऑफ में नहीं खेल पाएंगी |

व्यापक रूप से देखा जाये तो, उनका ये प्रदर्शन भारतीय क्रिकेट टीम के लिए एक बहुत ही सकारात्मक संकेत हो सकता हैं | टीम इंडिया पहले से ही सीमित ओवरों के प्रारूप में एमएस धोनी के लिए संभावित प्रतिस्थापन की तलाश कर रहा हैं |

अगले वर्ष होने वाली आईसीसी क्रिकेट विश्व कप के बाद धोनी की संभावित सेवानिवृत्ति के बारे में बहुत सी अटकलें भी चल रही हैं | हालांकि, यह सब अभी के लिए एक रहस्य ही बना हुआ हैं |

ऋषभ पंत हमेशा ही एमएस धोनी के लिए एक विशेष सम्मान रखते थे और निश्चित रूप से, दोनों क्रिकेटरों को  कई पारस्परिक प्रशंसा को साझा करते हुए भी देखा गया हैं | कल यानी की 18 मई को खेले गए मुकाबले में जब चेन्नई सुपर किंग्स को दिल्ली डेयरडेविल्स के हाथो हार का सामना करना पड़ा, तो तब एक बार फिर से पंत को धोनी और साक्षी धोनी के साथ कुछ पलो को साँझा करते हुए देखा गया |

जहाँ एक ओर उन्होंने मैदान पर एमएस धोनी के खिलाफ मुकाबला किया, तो वही दूसरी ओर वह खेल से पहले, धोनी की पत्नी साक्षी धोनी के साथ कुछ अच्छे पलो को साँझा करने में कामयाब रहे | यहाँ तक कि पंत ने उनके साथ एक तस्वीर लेने का मौका भी नहीं छोड़ा और उन्होंने जल्द ही इसे अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट भी कर दिया | इस तस्वीर में उन्होंने खरगोश वाले फिल्टर का इस्तेमाल किया और उन्हें इसमें साक्षी के साथ एक सेल्फी लेते हुए देखा जा सकता हैं |

 
 

By Pooja Soni - 19 May, 2018

    Share Via